Categories: खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत का शानदार रिकॉर्ड, घर में नहीं गंवाई एक भी सीरीज

भारतीय क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज की मेजबानी करने के लिए तैयार है. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मद्देनजर दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी महत्वपूर्ण है. अगर भारत और कीवी टीम के हेड टू हेड टेस्ट रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दरअसल, दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 62 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें से भारत के पक्ष में 22, जबकि न्यूजीलैंड के पक्ष में मात्र 13 मैचों का नतीजा रहा है. वहीं 27 का नतीजा ड्रा निकला है.

भारत ने अपनी घरेलू धरती पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 17 टेस्ट जीते हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया ने घर में अभी तक एक भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है. दोनों टीमों के बीच खेली गई सभी टेस्ट सीरीज में भी टीम इंडिया का पलड़ा भारी है. जहां भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 12 टेस्ट सीरीज को अपना नाम किया है तो वहीं कीवी टीम ने 7 बार भारत को टेस्ट सीरीज में मात दी है. इसमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले संस्करण का फाइनल मैच भी शामिल है, जिसमें न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड में भारत को मात देकर पहली बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती थी.

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में भारत टॉप स्थान पर है. भारत को बांग्लादेश के खिलाफ अपनी पिछली टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत मिली थी. न्यूजीलैंड के खिलाफ एक और घरेलू टेस्ट सीरीज के टीम इंडिया एक बार फिर जीत के लिए पसंदीदा है. भारत दो बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का उपविजेता रहा है और इस बार रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस खिताब को अपने नाम करना चाहेगी.

भारतीय दौरे के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वॉड की बात करें तो इसमें टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (पहले टेस्ट के लिए), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विलियम ओरूर्क, एजाज पटेल, मिशेल सेंटनर, बेन सियर्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, केन विलियमसन और विल यंग को जगह मिली है.

वहीं अगर टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड की बात करें तो रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, सरफराज खान, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव , मोहम्मद सिराज और आकाश दीप शामिल हैं. पहला टेस्ट बेंगलुरु में 16 अक्टूबर को होगा, दूसरा टेस्ट 24 अक्टूबर को पुणे में, जबकि तीसरा और आखिरी टेस्ट मुकाबला एक नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- IND vs BAN: भारत ने 133 रन की धमाकेदार जीत के साथ किया बांग्लादेश का क्लीन स्वीप

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

PAK के हाथों में कटोरा, मुंह पर धौंस! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट से कांप उठेगा पाकिस्तान, क्यों हुआ कंगाल?

World Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, MENAAP क्षेत्र में रोजाना 3 डॉलर से कम पर…

15 minutes ago

Shardiya Navratri 2026: 11 या 12 अक्टूबर? जानिए कब से शुरू हो रहे हैं नवरात्र और किस दिन पड़ेगी अष्टमी

Navratri kab se shuru: शारदीय नवरात्र 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं. इस बार…

44 minutes ago

उपचुनाव के नतीजों पर आज सबकी नजर! तमिलनाडु में TVK, पुडुचेरी में NDA आगे, बंगाल में मतगणना के बीच सख्ती

Bypoll Results: देश में 6 सीटों पर हुए उपचुनाव को लेकर आज वोटों की गिनती…

1 hour ago

‘शैतान का अंत हो गया…’ नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री के इस जहरीले बयान से क्यों हिला बॉलीवुड?

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन पर विवादित बयान देने के बाद तनुश्री दत्ता ने…

1 hour ago

पाकिस्तान के होंगे 15 टुकड़े? जानिए क्यों अपने ही मुल्क का नक्शा बदलने पर तुले है असीम मुनीर

Pakistan News: पाकिस्तान के चार बड़े प्रांतों को तोड़कर 12 से 15 नए राज्य बनाने…

2 hours ago