खेल

Women’s T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, 14 महीने बाद इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी

Women’s T20 WC: भारतीय महिला चयन समिति ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका में जनवरी से शुरू होने वाली त्रिकोणीय सीरीज और आगामी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारत की टीम की घोषणा की. ICC महिला T20 विश्व कप 2023, 10 फरवरी से शुरू होने वाला है, जिसमें भारत 12 फरवरी को केपटाउन में पाकिस्तान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा. भारत ग्रुप 2 में इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और आयरलैंड के साथ है. ग्रुप चरण के अंत में प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी. फाइनल 26 फरवरी को होगा.

इस धाकड़ गेंदबाज की हुई वापसी

हरमनप्रीत कौर टीम का नेतृत्व करेंगी जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी. भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है कि अनुभवी तेज गेंदबाज शिखा पांडे को भी विश्व कप टीम में जगह मिली है. टीम से बाहर किए जाने से पहले वह आखिरी बार अक्टूबर 2021 में भारत के लिए खेली थी. 33 वर्षीय, इस तेज गेंदबाज की ताकत गेंद को स्विंग कराने की है. शिखा ने तीन टेस्ट, 55 वनडे और 56 टी20 मैच खेले हैं.

ये भी पढ़ें: AUS vs SA: ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में साउथ अफ्रीका को हराया, 16 साल का इंतजार खत्म

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, यस्तिका भाटिया, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, देविका वैद्य, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, अंजलि सरवानी, पूजा वस्त्रकार, राजेश्वरी गायकवाड़ और शिखा पांडे

बता दें, टी20 विश्व कप से पहले भारत एक त्रिकोणीय श्रृंखला टूर्नामेंट खेलेगा जो 19 जनवरी से शुरू होगा.

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (C), स्मृति मंधाना, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, हरलीन देओल, देविका वैद्य, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका ठाकुर, मेघना सिंह, अंजलि सरवानी, सुषमा वर्मा, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्रकार, एस मेघना, स्नेह राणा और शिखा पांडे

हाल ही में खेले गए ऑस्ट्रेलिया श्रृंखला ने गेंदबाजी विभाग में भारत की कमजोरियों को उजागर किया और टीम को आईसीसी आयोजन से पहले काफी काम करना है. शिखा महिला टी20ई (40 विकेट) में झूलन गोस्वामी के बाद भारत की दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली सीमर हैं. शिखा तेज गेंदबाज मेघना सिंह की जगह लेंगी जिन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लचर प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर किया गया है. जबकि टीम में कोई अन्य बड़ा बदलाव नहीं दिखा.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

14 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

33 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

41 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

47 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

1 hour ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

2 hours ago