खेल

WPL 2023: भारत ने पाकिस्तान को दिया झटका, बाबर आजम से भी डबल हुई Smriti Mandhana की सैलरी

WPL 2023: वर्ल्ड क्रिकेट में अपनी हर दिन नई पहचान बना रही महिला क्रिकेट के लिए महिला प्रीमियर लीग (WPL) किसी बड़े वरदान से कम नहीं है. पहले सीजन के लिए 13 फरवरी को खिलाड़ियों का ऑक्शन कराया गया. इस निलामी में टीम इंडिया की सलामी भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने सोमवार को इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया. न केवर मंधाना ऑक्शन की पहली सोल्ड बनीं. बल्कि वो इस सीजन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बन गए. आरसीबी ने मंधाना को 3.40 करोड़ रुपये की भारी राशि के साथ टीम में शामिल किया.

बाबर आजम से भी डबल हुई मंधाना की सैलरी

स्मृति की इस बंपर कमाई के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. लोगों ने महिला आईपीएल और पाकिस्तान की क्रिकेट लीग (PSL) की तुलना करते हुए बाबर आजम को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार की नीलामी में RCB द्वारा भुगतान की गई बड़ी राशि हासिल करने के बाद, मंधाना पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी से दोगुनी कमाई करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. पीएसएल में शीर्ष खिलाड़ियों को एक ड्राफ्ट के माध्यम से चुना जाता है. जिसका अर्थ है कि वे कितना कमा सकते हैं. इसकी एक सीमा है प्लेटिनम श्रेणी शीर्ष स्तर है, जहां खिलाड़ियों को 130,000 डॉलर (1.1 करोड़) से 170,000 डॉलर (1.4 करोड़) के भीतर वेतन मिलता है.

ये भी पढ़ें: UP News: कानपुर देहात अग्निकांड पर राजनीति गरमाई, SP विधायक अमिताभ बाजपेयी नजरबंद, सपा ने कहा- मुआवजे में दिए जाएं 5 करोड़

प्लेटिनम श्रेणी के तहत पेशावर जाल्मी की ओर से खेलने वाले बाबर को 1,50,000 डॉलर या पीकेआर 3,60,00000 (3 करोड़ 60 लाख) के सीजन के आधार पर वेतन दिया जाता है. डॉलर से भारतीय रुपये के रूपांतरण दर के अनुसार, बाबर का पीएसएल 2023 वेतन लगभग 1.23 करोड़ रुपये है. मंधाना सोमवार को नीलामी में बोली लगाने वाली पहली खिलाड़ी भी थीं, जिनका आधार मूल्य 50 लाख रुपये था. आरसीबी और मुंबई इंडियंस वे उनकी सेवाओं के लिए जबरदस्त बोली लगाई. इसके बाद, आरसीबी उनकी सेवाओं को हासिल करने में कामयाब रही, जो एक ओपनर के साथ-साथ एक कप्तानी विकल्प भी पेश करेगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

22 minutes ago

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

51 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago