खेल

IND vs AUS 3rd ODI: चेन्नई में दिखेगा बारिश का असर, जीते तो ऑस्ट्रेलिया से छठी होम सीरीज जीतेंगे, जानिए पॉसिबल प्लेइंग-11 और पिच रिपोर्ट

IND vs AUS 3rd ODI: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 मार्च को तीन मैचों की वनडे सीरीज का निर्याणक और अंतिम मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में भारत को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा क्योंकि अब तक भारतीय बल्लेबाजों को ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के खिलाफ कमजोर पाया गया. खासकर मिचेल स्टार्क भारतीय टॉप ऑर्डर के खिलाफ काफी प्रभावी रहे. विजाग में विराट कोहली के अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर थोड़ी देर भी टिक नहीं पाया.

इस अहम मैच में रोहित, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ियों को आगे आना होगा और अपनी छाप छोड़नी होगी. साथ ही भारतीय गेंदबाजों को भी दमदार प्रदर्शन करना होगा. रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव इस मैच में भारत की संभावनाओं के लिए महत्वपूर्ण होंगे.

जानिए मैच से जुड़ी सभी डिटेल

वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला बुधवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. अभी सीरीज 1-1 की बराबरी पर है.

हेड टु हेड

दोनों टीमों के बीच अब तक 145 वनडे मैच हुए हैं. इनमें से 81 ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, जबकि 54 में भारत को जीत मिली है. शेष 10 मैचों का नतीजा नहीं निकला.

पिच रिपोर्ट और वेदर कंडीशन

मैच दोपहर 1:30 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा. मौसम की रिपोर्ट के अनुसार, उस दौरान चेन्नई में वर्षा होने की 40 प्रतिशत संभावना है. अब देखना होगा कि पूरा मैच हो पाता है या नहीं. बताया जा रहा है कि अगर हल्की-फुल्की बारिश होती है तो मैच में ओवर्स घटाकर मैच को पूरा करवाया जाएगा.

ये भी पढ़ें: सीएम शिवराज ने वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, बोले- भोपाल को खेल का हब बनाकर रहेंगे

बात अगर पिच की करे तो एम ए चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर घास है और उछाल भी इसी कारण यहां पर तेज गेंदबाजों को विकेट चटकाने में मदद मिल सकती है. साथ ही स्पिनर भी यहां कुछ प्रभाव छोड़ सकते हैं.

पॉसिबल प्लेइंग-11…

AUS: स्टीव स्मिथ (C), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (WK), कैमरून ग्रीन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट/एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Gold-Silver Price Today: नवंबर की शुरुआत! जानिए दिल्ली-मुंबई से लेकर चेन्नई तक क्या है सोना-चांदी का नया भाव

Gold-Silver Price Today: दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज के सोना-चांदी के ताजा रेट…

15 minutes ago

डिजिटल दौर में क्यों उड़ रही है युवाओं की नींद? जोसेफ जाखर ने अपनी किताब ‘Designing Sleep’ में खोले राज

Designing Sleep Book Launch: अच्छी सेहत के लिए अच्छा खानपान और नियमित व्यायाम जितना जरूरी…

38 minutes ago

अहोई अष्टमी पर पढ़ें साहूकारनी और स्याहू माता की यह चमत्कारिक पौराणिक कथा, संतान पर कभी नहीं आएगा कोई संकट

अहोई अष्टमी का व्रत संतान की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना…

52 minutes ago

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

2 hours ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

2 hours ago