Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs SL 3rd T20: श्रीलंका और भारत के बीच सीरीज जीतने की जंग; जानिए पिच रिपोर्ट और पॉसिबल प्लेइंग-11

IND vs SL: राजकोट की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित होती आई है और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है. हालांकि दूसरी पारी में यहां गेंदबाज भी धमाल मचा सकते हैं.

IND vs SL

Photo- BCCI (@BCCI) /Twitter

IND vs SL 3rd T20: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी टी20 मैच शनिवार को राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. तीन मैचों की टी-20 सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबरी पर है. दोनों टीमें अंतिम मुकाबले को जीतने और सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. सीरीज का दूसरा मैच जीतने के बाद इस समय दासुन शनाका (Dasun Shanaka) की अगुवाई वाली श्रीलंका फॉर्म में है. इस सीरीज के बाद भारत को वनडे सीरीज खेलनी है.

टीम इंडिया में हो सकता है बदलाव

हार्दिक पांड्या एंड कंपनी को अपने टॉप ऑर्डर की बल्लेबाजी में सुधार करना होगा जो श्रृंखला में अब तक विफल रही है. दोनों मैचों में टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फ्लॉप रहा. ईशान किशन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी पर पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी होगी. कप्तान पांड्या का प्रदर्शन भी खराब रहा है क्योंकि उन्होंने बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं किया और दोनों मैचों में कोई विकेट नहीं लिया. वहीं तेज गेंदबाजों को भी इस मुकाबले में जिम्मेदारी उठानी होगी. अर्शदीप लय पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, उनकी जगह हर्षल पटेल को लेने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: Sania Mirza: 20 साल का करियर, 6 ग्रैंड स्लैम खिताब; कहानी उस लड़की की जिसने दिलाई टेनिस में भारत को पहचान

जानें मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

राजकोट की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित होती आई है और इस बार भी ऐसी ही उम्मीद है. हालांकि दूसरी पारी में यहां गेंदबाज भी धमाल मचा सकते हैं.

मौसम का हाल

तीसरा टी20 राजकोट में होगा और यहां का मौसम भी अहम रहेगा. शनिवार को राजकोट में दिन में रही और कुछ बादल भी छाए रहे, हालांकि ये मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा. बारिश की कोई भी संभावना नहीं है.

टीम इंडिया की पॉसिबल प्लेइंग-11
IND: हार्दिक पंड्या (कप्तान), इशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शिवम मावी/ हर्षल पटेल, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह,युजवेंद्र चहल.

श्रीलंका की पॉसिबल प्लेइंग-11
SL: पथुम निसंका, कुसल मेंडिस (WK), धनंजया डिसिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (C), वानिंदु हसारंगा, चामिका करुणारत्ने, महेश तीक्ष्णा, कसुन रजिथा, दिलशान मदुशंका.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital