Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी से विश्व विजेता भारतीय टीम ने की मुलाकात, जमकर लगे हंसी-ठहाके; रोहित-द्रव‍िड़ ने प्रधानमंत्री के हाथों में सौंपी ट्रॉफी- Video

बारबाडोस से टी20 ट्रॉफी जीतकर लौटी भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची.

Indian cricket team met PM Modi

पीएम मोदी से टीम इंडिया ने की मुलाकात

Indian Cricket Team Met PM Modi: विश्व विजेता भारतीय टीम गुरुवार की सुबह भारत लौटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान जमकर हंसी-ठहाके लगे. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें पूरी टीम के साथ पीएम मोदी भी खूब प्रसन्न दिखाई दे रहे हैं.

इस दौरान पीएम ने करीब दो घंटे तक कोच राहुल द्रविड़ के साथ ही अन्य खिलाड़ियों से बात की. बता दें कि टीम इंडिया ने पीएम आवास पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की. इस दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के साथ नाश्ता किया और बातचीत भी की.

ये भी पढ़ें-T20 World Cup-2024: ट्रॉफी जीतने के बाद भारत लौटी टीम इंडिया, दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने किया जोरदार स्वागत-Video

बता दें कि आज सुबह ही टीम इंडिया बारबाडोस से टी20 ट्रॉफी जीतकर लौटी. इसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट से आईटीसी मौर्य होटल पहुंची जहां पर केक काटकर उनका स्वागत किया गया. यहां कुछ वक्त रुकने के बाद भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची. पीएम ने करीब दो घंटे तक कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरी टीम के खिलाड़ियों से बात की. पीएम संग टीम इंड‍िया की मुलाकात का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी काफी खुश नजर आ रहे हैं.

 

पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने टीम के प्रत्येक सदस्य से बातचीत की और उन्हें उनकी शानदार जीत के लिए बधाई दी. तो वहीं रोहित शर्मा ने पीएम मोदी को ट्रॉफी सौंपी और पूरी टीम ने फोटो के लिए पोज दिए. इस मौके पर बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और सचिव जय शाह भी मौजूद रहे.

मुम्बई रवाना हुई टीम

बता दें कि पीएम से मिलने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम मुंबई के लिए रवाना होने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची है. मरीन ड्राइव पर व‍िक्ट्री परेड और वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह का आयोजन शाम को होगा. मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने के बाद टीम वानखेड़े स्टेडियम जाएगी. बीसीसीआई ने नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े तक एक किलोमीटर व‍िक्ट्री परेड का आयोजन किया है, जिसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में एक भव्य समारोह होगा.

टीम को मिलेगा 125 करोड़ का पुरस्कार

मुंबई के इस प्रतिष्ठित स्थल पर बीसीसीआई सचिव जय शाह भी मौजूद रहेंगे. वह भारतीय टीम को एक दशक से अधिक समय में अपनी पहली आईसीसी ट्रॉफी जीतने के लिए 125 करोड़ रुपये का पुरस्कार देंगे. बता दें कि जय शाह शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल के लिए बारबाडोस में भी मौजूद थे. 29 जून को भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप जीतने के बाद से ही भारत में उत्सव का माहौल है. तो वहीं अब जब भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ घर लौटी है, तो दिल्ली से लेकर मुंबई तक उनके भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है.

बता दें, हरिकेन तूफान ‘बेरिल’ के आने से भारतीय टीम पिछले तीन दिनों से बारबाडोस के ब्रिज़टाउन में ही फंसी हुई थी. तूफान के कारण वहां का एयरपोर्ट पूरी तरह से बंद था और हवाई सेवाएं भी स्थगित थीं. इसके बाद बीसीसीआई सचिव जय शाह ने भारतीय टीम के लिए एयर इंडिया के विशेष चार्टर विमान एयर इंडिया चैंपियंस 24 विश्व कप का इंतज़ाम कराया. यह विमान ब्रिज़टाउन के स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 4.20 पर रवाना हुआ था जो नई दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरूवार सुबह 6.15 पर पहुंचा. इस विमान में खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के अलावा उनका परिवार, बोर्ड के कुछ अधिकारी और मीडिया के भी लोग शामिल रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital