खेल

IPL 2023: ऋषभ पंत खेलेंगे या नहीं खेलेंगे? सौरव गांगुली ने दिया जवाब

Sourav Ganguly big update on Rishabh Pant: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत 30 दिसंबर की सुबह एक भीषण कार दुर्घटना का शिकार हुए थे. 25 वर्षीय ये स्टार विकेटकीपर फिलहाल अस्पताल में भर्ती है और उनकी चोटों का इलाज चल रहा है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है. आपको बता दें भारत के स्टार बल्लेबाज ऋषभ पंत इस साल आईपीएल में खेलेंगे या नहीं इस पर लंबे समय से चर्चा चल रही थी. जिसे अब बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने खत्म कर दी है. दरअसल गांगुली ने इस बात की पुष्टि की है कि इस बार ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे.

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका

न केवल विकेटकीपर बल्लेबाज बल्कि ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान भी हैं और उनका बाहर होना इस टीम के लिए बड़ा झटका है. हालांकि सौरव गांगुली ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स बिना पंत के ही इस सीजन में उतरेगी. उन्होंने भरोसा जताया कि पंत के बिना भी टीम अच्छा खेल दिखाएगी.

दिल्‍ली कैपिटल्‍स से दोबारा जुड़े हैं गांगुली

बीसीसीआई अध्‍यक्ष पद से हटने के 3 महीने बाद सौरव गांगुली ने क्रिकेट में वापसी की है. उन्‍हें दिल्ली कैपिटल्‍स ने अपनी टीम का डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाया है. गांगुली 2019 में भी दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर रह चुके हैं. इसके बाद वह बीसीसीआई अध्यक्ष बन गए थे. सौरव दिल्ली कैपिटल्स के अलावा इस फ्रेंचाइजी से जुड़ी आईएलटी20 की टीम दुबई कैपिटल्स और दक्षिण अफ्रीका की टी20 लीग की टीम प्रिटोरिया कैपिटल्स से जुड़े कामों को भी देखेंगे.

ये भी पढ़ें: Hockey World Cup 2023: 16 टीमों की जंग; हॉकी वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल, जानिए कब, कहां और किसके होंगे मैच?

ऋषभ पंत वर्तमान में दिल्ली की राजधानियों के कप्तान हैं. 2021 में पंत ने फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ तक पहुंचाया था. पिछले साल ये टीम तालिका में पांचवें स्थान पर रहे. विकेटकीपर-बल्लेबाज 2016 में लीग में अपनी पहली उपस्थिति के बाद से फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं. राष्ट्रीय टीम के एक अभिन्न सदस्य, पंत दुर्घटना से चार दिन पहले भारत की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा थे, जब उन्होंने मैदान में कदम रखा था. अब कम से कम वो 4-5 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

13 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

23 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

2 hours ago