खेल

KKR vs LSG: अब रसेल नहीं, केकेआर के लिए ये बल्लेबाज है ‘X-FACTOR’, लखनऊ को दोंगे चुनौती

KKR vs LSG, IPL 2023: आईपीएल 2023 का लीग स्टेज अब बस खत्म होने वाला है. कई टीमें अब भी मैदान में प्लेऑफ में एंट्री करने के लिए जंग लड़ रही है. इस बीच सीजन में युवा भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है. चाहे टीम कोई भी हो हर टीम में हमने कई धाकड़ युवा भारतीय बल्लबाजों का दमदार प्रदर्शन देखा. इस बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह भी एक ऐसे ही बल्लेबाज के फैन बन गए हैं, इतना ही नहीं उन्होंने इस युवा बल्लेबाज की तुलना आंद्रे रसेल की है. दरअसल, उनका मानना है कि युवा रिंकू सिंह इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के लिए एक्स-फैक्टर हैं न कि स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल.

रिंकू सिंह का दमदार प्रदर्शन

रिंकू दो बार के आईपीएल चैंपियन के लिए असाधारण प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे हैं. उन्होंने इस सीजन में 13 मैचों में 143.31 की स्ट्राइक रेट और 50.88 की औसत से 407 रन बनाए हैं. हरभजन ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव पर कहा, “अब रिंकू केकेआर के लिए एक्स-फैक्टर बन गया है, रसेल नहीं. रसेल का युग चला गया है. अब रिंकू का समय है. भले ही रिंकू को ऊपर भेजा जाता है, वह अपनी भूमिका के साथ न्याय कर सकता है. वह अलग क्षमता का खिलाड़ी है और हम जल्द ही उसके सिर पर भारत की कैप देखेंगे.”

ये भी पढ़ें: IPL 2023: एक साल में अर्श से फर्श पर आया IPL का धुरंधर, नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

इस बीच, भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा कि रिंकू केकेआर टीम के स्टार हैं और उनका रवैया काफी मजबूत है. शास्त्री ने कहा, “रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स के नायक हैं. उनका स्वभाव बहुत मजबूत है और कठिन परिस्थितियों में बहुत सहज हो जाता है. वह एक कठोर खिलाड़ी हैं. रिंकू को करीबी मैच पसंद हैं और कठिन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता ही इस खिलाड़ी को अन्य से अलग करती है.”

लखनऊ और केकेआर की टक्कर

आपको बता दें सुपर शनिवार को दिन का दूसरा मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होगा, जो कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा. यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस सीजन में पहली बार दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. आज लखनऊ जीतकर क्वालिफाई कर सकती है। वहीं कोलकाता जीत कर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखेगी.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

1 minute ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

17 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

32 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

1 hour ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

1 hour ago