Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IPL 2026 में रिंकू सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, KKR ने किया बड़ा ऐलान

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए रिंकू सिंह को बड़ी जिम्मेदारी दी है. लंबे समय से टीम का हिस्सा रहे रिंकू अब नई जिम्मेदारी निभाएंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए रिंकू सिंह को टीम का उपकप्तान नियुक्त कर दिया है. यह उनका केकेआर के साथ आठवां सीजन होगा और अब उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. रिंकू ने 2018 में IPL डेब्यू किया था, जहां शुरुआती सीजन में उनका प्रदर्शन साधारण रहा. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को टीम का भरोसेमंद फिनिशर साबित किया और अब उपकप्तानी तक पहुंच गए हैं.

रिंकू सिंह का IPL सफर

रिंकू सिंह ने अब तक IPL में 51 पारियों में 1099 रन बनाए हैं. उनका औसत 30.52 है और स्ट्राइक रेट 145 से ज्यादा का है. उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं और 56 छक्के व 87 चौके जड़े हैं. लंबे समय से केकेआर का हिस्सा होने के कारण वह टीम के माहौल से अच्छी तरह परिचित हैं. यही वजह है कि फ्रेंचाइज़ी ने उन पर भरोसा जताते हुए उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी है.

ये भी पढ़ें-RCB की बढ़ी मुश्किलें! स्टार गेंदबाज निकला रेप का आरोपी, पूरे IPL सीजन के लिए टीम से बाहर

चुनौतियों के बीच मिली जिम्मेदारी

रिंकू सिंह को यह पद ऐसे समय मिला है जब वह निजी और पेशेवर दोनों मोर्चों पर कठिन दौर से गुजर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पिता को खोया, जो कैंसर से पीड़ित थे. इसके अलावा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा. उन्होंने 5 मैचों में सिर्फ 23 रन बनाए और बाद में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिए गए. फाइनल में भी उन्हें मौका नहीं मिला और भारत ने खिताब जीतने के बावजूद रिंकू बेंच पर बैठे रहे.

ये भी पढ़ें-IPL में बड़ा धमाका! दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बनी राजस्थान रॉयल्स, अमेरिकी बिजनेसमैन ने खरीदी टीम

फिलहाल रिंकू फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन केकेआर ने उन पर भरोसा दिखाया है. अब उनके सामने चुनौती होगी कि वह उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए बल्ले से भी बड़े रन बनाएं और टीम को जीत दिलाएं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital