खेल

IPL Auction: कभी 500 रु मिलती थी मैच फीस, अब आईपीएल में गोपालगंज के मुकेश कुमार पर हुई पैसों की बरसात

IPL Auction 2023: आईपीएल (IPL) ने देश के अनेकों युवाओं की रातों-रात किस्मत बदल दी है. छोटे-छोटे शहरों और गांवों से आने वाले युवाओं को आईपीएल ने वो मंच दिया है जहां से उन्होंने अपनी काबिलियत दिखाकर न केवल अपना भविष्य संवारने की तरफ कदम बढ़ाया है, बल्कि अपने गांव और अपने शहर का नाम रोशन किया है. ऐसा ही एक मुकेश कुमार (Mukesh Kumar) का है, जिन्हें आईपीएल-2023 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में करीब 27 गुना अधिक कीमत (5.50 करोड़) देकर दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है. मुकेश कुमार का बेस प्राइस 20 लाख रु था. दिलचस्प बात यह है कि मुकेश को पिछले सीजन में कोई खरीदार नहीं मिला था.

मुकेश कुमार बिहार के गोपालगंज जिले से आते हैं. मुकेश कुमार की इस उपलब्धि पर जिले के काकड़कुण्ड गांव के लोग बेहद खुश हैं. वे मुकेश के घर जाकर परिवार के सदस्यों को बधाई दे रहे हैं. इंडियन प्रीमियर लीग-2023 की नीलामी में शामिल हुए मुकेश को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा है. इतनी बड़ी कीमत में बिकने के बाद मुकेश के गांव और परिजनों में ख़ुशी की लहर है.

दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ में खरीदा

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हैं. वहीं ये पहली बार है जब गोपालगंज का कोई खिलाड़ी आईपीएल में बिका है. इसके बाद मुकेश कुमार के गांव में जश्न का माहौल तो है ही, अगल-बगल के गांव के लोग भी मुकेश के घर पहुंचने लगे हैं और परिजनों को बधाई देने लगे हैं. मुकेश के लिए दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच लंबी बिडिंग वॉर हुई थी, लेकिन अंत में दिल्ली ने इस तेज गेंदबाज को अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई. बता दें कि मुकेश कुमार इंडिया-ए टीम में खेल चुके हैं.

मुकेश कुमार का आईपीएल और टीम इंडिया तक का सफर आसान नहीं रहा है. अपने पिता के टैक्सी व्यवसाय में मदद करने के लिए मुकेश कोलकाता चले गए थे. वहीं पर अपने पिता की मदद करने के साथ-साथ मैच भी खेलने लगे. यहां पर चार से पांच सौ रु तक मिल जाते थे.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Auction: कौन सा खिलाड़ी कितने रुपये में बिका, किस टीम ने खरीदा, यहां पूरी लिस्ट देखें… 

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में मुकेश कुमार ने बताया था, “मैं किस्मत वाला था जो हर कदम पर मुझे सहारा मिला. मेरे पिता ने मुझे क्रिकेट करियर बनाने के लिए एक साल का समय दिया था. इसके बाद, मुझे राणो सर, मनोज भैया (तिवारी) और अरुण लाल सर से काफी कुछ सीखने का सौभाग्य मिला.”

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

39 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

56 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago