होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
RCB
RCB’s Twitter account hacked: इंडियन प्रीमियर लीग की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ट्विटर अकाउंट शनिवार सुबह हैक हो गया. हैकर्स ने फ्रैंचाइजी का नाम बदलकर ‘बोरेड एप यॉट क्लब’ कर दिया और ट्विटर बायो में डिस्प्ले पिक्चर और प्रोफाइल लिंक भी बदल दी. इन चीजों अलावा, उन्होंने NFT से संबंधित कुछ ट्वीट पोस्ट और रीट्वीट किए, जिन्होंने फैंस का ध्यान आकर्षित किया. बायो में हैकर्स ने लिखा कि. मेंबर बनने के लिए OpenSea पर एक बोरेड एप या म्यूटेंट एप खरीदें। इसके साथ ही एक वेबसाइट का लिंक भी जोड़ दिया. RCB के माइक्रोब्लॉगिंग साइट करीब 64 लाख फॉलोअर्स हैं. आरसीबी की ओर से अब इस को लेकर सफाई भी पेश की गई है.
RCB ने जारी किया आधिकारिक बयान
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने हैकिंग को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने लिखा कि, 21 जनवरी 2023 को सुबह 4 बजे के आसपास आरसीबी के ट्विटर हैंडल को हैक किया गया था और हमने फिलहाल अकाउंट में एक्सेस खो खो दी है. हमारे हैंडल पर हुए किसी भी ट्वीट का हम समर्थन नहीं करते है. सभी फैंस और यूजर्स को हुई असुविधा के लिए हमे खेद है. हम ट्विटर सपोर्ट टीम से संपर्क में है और हल निकालने की कोशिश कर रहे है. हम जल्द ही ट्विटर पर वापस आएंगे.
ये भी पढ़ें: Hockey WC: भारतीय हॉकी टीम को लगा तगड़ा झटका, चोट के कारण यह स्टार खिलाड़ी हुआ वर्ल्ड कप से बाहर
सोशल मीडिया पर मची हलचल
दूसरी बार अकाउंट हैक
ये पहला मौका नहीं है जब IPL फ्रेंचाइज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ट्विटर अकाउंट हैक हुआ. ये पहले भी एक बार हो चुका है. सितंबर 2021 में भी इस टीम का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था, लेकिन फ्रेंचाइजी बाद में इसे रिस्टोर करने में कामयाब रही.
विराट कोहली की फैन फॉलोइंग
सोशल मीडिया पर आरसीबी फैंस की कमी नहीं है. इसकी सबसे बड़ी वजह है विराट कोहली. दुनिया भर में विराट कोहली की फैन फॉलोइंग तगड़ी है. क्रिकेट फैंस के लिए विराट की आईपीएल टीम भी बेहद खास है. यही वजह है कि थोड़ी ही देर में ही IPL फ्रेंचाइज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का ट्विटर अकाउंट हैक होने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई.
एसीसी लिमिटेड ने 3.4 MTPA क्षमता विस्तार के साथ अंबुजा सीमेंट्स के साथ विलय प्रक्रिया…
उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने 22 प्रस्तावों को मंजूरी देते हुए गाय पालन पर 50 फीसदी…
India vs New Zealand: भारत ने वेलिंगटन में खेले गए तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड…
यूपी विधान परिषद चुनाव में मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी और जाति-धर्म पर विवादित ट्वीट के…
सिलाई मशीन की शुरुआत से लेकर आज तक का सफर तकनीक, रोजगार और आत्मनिर्भरता की…
Abhishek Sharma Century: अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों…