खेल

Shooting World Cup में सरबजोत ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, इन खिलाड़ियों ने भी मारी बाजी

Shooting World Cup: भारत ने आईएसएसएफ पिस्टल/ राइफल विश्व कप में शानदार शुरूआत की. सरबजोत सिंह ने बुधवार को 10मी एयर पिस्टल पुरुष स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता जबकि वरुण तोमर को कांस्य पदक मिला. सरबजोत ने स्वर्ण पदक मुकाबले में अजरबैजान के रुस्लान लुनेव को 16-0 से हराया. सरबजोत रैंकिंग राउंड में 253.2 अंकों के साथ शीर्ष पर रहे थे.

सरबजोत ने भारत को दिलाया पहला गोल्ड, वरुण को कांस्य

वरुण ने 250.3 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता. 19 वर्षीय वरुण का इस वर्ष यह दूसरा आईएसएसएफ विश्व कप पदक है. उन्होंने इससे पहले काहिरा में कांस्य पदक जीता था जो उनका सीनियर स्तर पर पहला पदक था.

इससे पहले सरबजोत ने क्वालिफिकेशन राउंड में हमवतन शिवा नरवाल के बाद 585 के समान अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया. शिवा केवल रैंकिंग अंकों के लिए खेल रहे थे.

ये भी पढ़ें: Mamta Banerjee: खुद दीदी फजीहत, मोदी सरकार को नसीहत! पश्चिम बंगाल में CM ममता बनर्जी के खिलाफ लामबंद सरकारी कर्मचारी

एक अन्य भारतीय अर्जुन सिंह चीमा 579 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर रहे. वरुण क्वालिफिकेशन में 11वें स्थान पर रहे लेकिन वह रैंकिंग मैच में चले गए क्योंकि शिवा और अर्जुन केवल रैंकिंग अंकों के तहत खेल रहे थे.

भारत के एक अन्य निशानेबाज सुमित रमन 577 के क्वालिफिकेशन के स्कोर के साथ 13वें स्थान पर रहे और रैंकिंग राउंड में नहीं पहुंच पाए.

महिला 10मी एयर पिस्टल स्पर्धा में दिव्या ठाडीगोल सुब्बाराजू 197.1 के कुल स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर रहीं. क्वालिफिकेशन में वह 579 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रही थीं. ओलम्पियन मनु भाकर को 568 अंकों के साथ 16वां स्थान मिला.

–आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago