होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Video-Capture/ IND vs AUS
IND vs AUS 3rd ODI: टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का तीसरा और निर्णायक वनडे मैच चेन्नई में खेल रही है. यह मैच दोनों टीमों के लिए अहम है. मगर इस मुकाबले के बीच एक ऐसा वाकया हुआ जिसने खिलाड़ियों समेत स्टेडियम में मौजूद सभी लोगों को हंसने का मौका दे दिया.
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे के दौरान मैदान पर कुत्ता घुस आया, जिसके बाद खेल को रोकना पड़ा.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS 3rd ODI: भारत के सामने 270 का टारगेट, कुलदीप-हार्दिक ने बरपाया कहर
सुरक्षाकर्मी उसके पीछे भागे, लेकिन डॉगी पकड़ में नहीं आ रहा था. इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा हंसी से लोटपोट थे. वैसे ये पहला मौका नहीं है जब इस तरह जानवरों का लाइव मैच के दौरान घुसपैठ करने का वीडियो सामने आया हो. पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है.
भारत के सामने 270 का टारगेट
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है. टॉस जीतकर कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. मिचेल मार्श (47 रन) अर्धशतक से चूक गए लेकिन मेहमान टीम की ओर से हाईएस्ट स्कोरर रहे. शुरुआत में भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. लेकिन हार्दिक पंड्या ने अकेले ही भारत की मैच में वापसी कराई और लगातार ऑस्ट्रेलिया को झटके दिए. कंगारू टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49 ओवर में सात विकेट पर 269 रन बनाए. भारत की ओर से कुलदीप- हार्दिक ने तीन-तीन विकेट चटकाए. जबकि अक्षर-सिराज के नाम 2-2 विकेट आए.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
AUS: स्टीव स्मिथ (C), डेविड वार्नर, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (WK), मार्नस लाबुशेन, एश्टन एगर, मार्कस स्टोइनिस, सीन एबट, मिचेल स्टार्क, एडम जांपा
IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (WK), सूर्यकुमार, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
Donald Trump On Nobel Peace Prize: नोबेल शांति पुरस्कार 2026 के ऐलान से पहले डोनाल्ड…
France Violence: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है,…
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश…
Jayaprakash Narayan Death Anniversary: संपूर्ण क्रांति के नायक जेपी की आज पुण्यतिथि है. 1978 में…
सुप्रीम कोर्ट ने स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रहे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों…
दक्षिण एशिया में बढ़ती गर्मी के बीच भारत, नेपाल, बांग्लादेश और भूटान ने हीटवेव और…