Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन को यूजर ने किया ट्रोल, बोली खुद जो चप्पल जैसी शक्ल लेकर घूम रहे हो उसका क्या ?

बुमराह की पत्नी संजना ने यूजर की बोलती बंद की

भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की पत्नी संजना गणेशन को एक सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल किया. जिसपर संजना ने यूजर्स को ऐसी बात बोली जिससे उसका मुंह ही बंद हो गया.

अपनी सटीक यार्कर से बल्लेबाजों की विकेट तोड़ देने वाले भारते के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी के चलते फिलहाल क्रिकेट के मैदान से दूर है. बुमराह बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे हैं जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया में चल रहे टी-20 विश्वकप में वो टीम का हिस्सा नहीं हैं. साथ ही आगामी न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के लिए भी उन्हें नहीं चुना गया है.

जसप्रीत बुमराह तो चोट के चलते ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सके, लेकिन उनकी पत्नी संजना गणेशन टी20 वर्ल्ड कप के मैचों को कवर करने के लिए वहां मौजूद हैं. भारत अपने राउंड स्टेज को जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच चुका है. जहां 10 तारीख को एडिलेड के मैदान पर उसे फाइनल में एंट्री करने के लिए इंग्लैड के खिलाफ उतरना हैं. मुकाबले से पहले बुमराह की पत्नी संजना एडिलेड के मैदान पर पहुंची और मौसम का आनंद लिया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sanjana Ganesan (@sanjanaganesan)

इस बीच उन्होंने एडिलेड के मैदान से उन्होंने अपनी एक तस्वीर खींची और इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. संजना ने फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘एडिलेड में इस समय मौसम खूबसूरत है. लेकिन एक सोशल मीडिया यूजर्स को उनकी यह तस्वीर पसंद नहीं आई और वो उनकी तस्वीर पर भद्दे कमेंट्स करने लगा. यूजर ने बुमराह की वाइफ ट्रोल करते की कोशिश करते हुए लिखा, मैम इतनी खूबसूरत भी नहीं हो लेकिन बुमराह को कैसा *** लिया.’

संजना हुई आग बबूला यूजर्स की कर दी बोलती बंद

टीम इंडिया के स्टार बॉलर जसप्रीत बुमराह की वाइफ संजना पर भद्दे कमेंट करने की सजा यूजर को चुकानी पड़ी. वो इस कमेंट को पढ़कर आग बबूला हो गई और फिर यूजर को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया  जिससे उसकी बोलती ही बंद हो गई. संजना ने  यूजर  को जवाब देते हुए लिखा, ‘और खुद जो चप्पल जैसी शक्ल लेकर घूम रहे हो उसका क्या ?

बुमराह की पत्नी संजना गणेशन का यूजर को दिया गया यह मुहंतोड़ जवाब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वाकई इस रिप्लाई के बाज ट्रोल करने वाले शख्स की बोलती बंद कर दी.

 

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital