Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

WPL Auction 2024: एक पारी में 10 विकेट झटककर मचाया था तहलका, ऑक्शन में बनी सबसे महंगी अनकैप्ट प्लेयर

महिला प्रीमियर लीग के दूसरे ऑक्शन में काश्वी गौतम को दो करोड़ रुपये में खरीदा गया. अब काश्वी गौतम सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गई हैं.

Kashvee Gautam

काश्वी गौतम (सोर्स- इंस्टाग्राम)

WPL Auction 2024: भारतीय महिला टीम के ऑलराउंडर काश्वी गौतम के लिए शनिवार को दिन हमेशा के लिए यादगार बन गया. तेज गेंदबाज ऑलराउंडर को महिला प्रीमियर लीग के दूसरे ऑक्शन में दो करोड़ रुपये में खरीदा गया. अब काश्वी गौतम सबसे महंगी अनकैप्ड खिलाड़ी बन गई हैं. उन्होंने ऑक्शन में वृंदा दिनेश को पीछे छोड़ दिया, जिन्हें ऑक्शन में एक कोरड़ 20 लाख रुपये में खरीदा गया था.

कास्वी गौतम को गुजराज जायंट्स ने 2 करोड़ में खरीदा

काश्वी गौतम का बेस प्राइज दस लाख रुपये था. गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच इस खिलाड़ी के लिए बोली लगनी शुरु हुई और देखते ही देखते काश्वी की कीमत दो करोड़ पहुंच गया. जिसके बाद यूपी वॉरियर्स पीछे हट गए और काश्वी गुजरात टिम का हिस्सा हो गईं.

काश्वी गौतम ने 2020 में किया था अनिल कुंबले वाला कमाल

काश्वी गौतम साल 2020 में उस समय चर्चा में आई थी, जब उन्होंने एक पारी में 10 विकेट झटककर सबको चौंका दिया था. अंडर-19 वनडे ट्रॉफी में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से तहलका मचा दिया था. चंडीगढ़ की कप्तानी करते हुए काश्वी गौतम ने अरुणाचल प्रदेश की टीम के सभी दस खिलाड़ियों को अकेले चलता कर दिया था. इस मुकाबले में उन्होंने 49 रनों की शानदार पारी भी खेली थी.

ये भी पढ़ें- Virender Sehwag ने बतौर कप्तान 12 साल पहले आज ही के दिन खेली थी ODI की सबसे बड़ी पारी, कोई नहीं तोड़ पाया उनका महारिकॉर्ड

काश्वी गौतम पिछले सीजन में रही थी अनसोल्ड

काश्वी गौतम एमर्जिंग एशिया कप विजेता टीम का भी हिस्सा थीं. हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई सीनियर महिला इंटर जोनल टी20 ट्रॉफी में भी हैट्रिक लेकर शानदार खेल दिखाई थीं. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 12 विकेट झटके थे. इसी के चलते काश्वी को इंडिया ए टीम में जगह मिली. पिछले सीजन में अनसोल्ड रहने वाली काश्वी ने अपने रफ्तार पर काम किया है.

ये भी पढ़ें- WPL Auction 2024 Live: महिला प्रीमियर लीग को लेकर नीलामी शुरू, डैनियल वायट और फीबी लिचफील्ड पर लगी बोली

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital