खेल

WTC Final से पहले टीम को लगा बड़ा झटका, दो स्टार खिलाड़ी चोटिल

Big blow to Team India! :  आईपीएल की धूम के बीच टीम इंडिया को दोहरा झटका लगा है. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और कप्तान केएल राहुल चोटिल हो गए हैं, और उनकी इंजरी आने वाले समय में टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा सकती है. उनादकट बायें कंधे में चोट लगने की वजह से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं. उन्हें यह चोट रविवार को नेट्स के दौरान लगी थी. ईएसपीएन क्रिकइंफो को पता चला है कि वह 7 जून से इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल तक ठीक हो जाएंगे.

रविवार को नेट्स में उनादकट लखनऊ में अपनी पहली गेंद करने जा रहे रहे थे और राउंड द विकेट आते हुए उनका बायां पैर नेट में फंस गया. इसके बाद बायीं कोहनी की ओर वह जोर से गिर गए. वह जमीन पर गिरे हुए भी अपना बायां कंधा पकड़े थे. इसके बाद उन्हें एक स्लिंग लगाए और आइस पैक लगाते देखा गया.

ये भी पढ़ें: VIDEO: इस जादुई गेंद को देख हक्के-बक्के रह गए स्टोयनिस, जडेजा ने खतरनाक अंदाज में उखाड़े स्टंप्स

WTC Final से पहले टीम इंडिया को दोहरा झटका

पता चला है कि उनादकट स्कैन के लिए मुंबई गए और बीसीसीआई के द्वारा नियुक्त किए गए एक विशेषज्ञ से मुलाकात की. बोर्ड के मेडिकल स्टाफ से बातचीत के बाद लखनऊ ने उनादकट को आईपीएल से बाहर कर दिया है. उनके बेंगलुरु स्थित एनसीए में रिहैब करने की उम्मीद है जिससे वह इंग्लैंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल तक ठीक हो जाएं.

ये भी पढ़ें: CSK vs LSG: बारिश ने बिगाड़ दिया खेल, लखनऊ-चेन्नई मैच रद्द, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

उनादकट की चोट के अलावा लखनऊ के कप्तान केएल राहुल भी चोटिल है. राहुल सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में गेंद का पीछा करते हुए अपने दायें पैर को चोटिल कर बैठे थे. राहुल की स्कैन रिपोर्ट और चोट की गंभीरता का पता चलना अभी बाकी है.

उनादकट इस सीजन खेले तीन मैचों में एक भी विकेट नहीं ले पाए और अपने आठ ओवरों में 92 रन खर्च किए. वह मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर के साथ भारतीय टीम की डब्ल्यूटीसी फाइनल टीम में तेज गेंदबाजी के पांच विकल्पों में शामिल हैं. राहुल भी डब्ल्यूटीसी टीम का हिस्सा हैं लेकिन उनके भाग लेने के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

–आईएएनएस

Amit Kumar Jha

Recent Posts

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

25 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

32 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

38 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

56 minutes ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

60 minutes ago

महाराष्ट्र में 6 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश का रोडमैप, प्रणव अडानी बोले- जब महाराष्ट्र जीतेगा, भारत जीतेगा

‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…

1 hour ago