Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

IPL 2023: KKR को मिला नया कप्तान, श्रेयस अय्यर की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा कमान

श्रेयस अय्यर IPL 2023 हिस्सा नहीं होंगे. इसलिए केकेआर को नया कप्तान चुनना पड़ा है.

Kolkata Knight Riders

Kolkata Knight Riders

Edited by Nitish Pandey

Nitish Rana KKR Captain: इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2023 सीजन के लिए नितीश राणा को अपना कप्तान घोषित किया है. फ्रेंचाइजी ने सोमवार, 27 मार्च को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैसले की घोषणा की. राणा श्रेयस अय्यर की जगह लेंगे, जो फिलहाल पीठ की चोट के कारण बाहर हैं और फिलहाल यह नहीं पता है कि वह कब वापसी कर सकते हैं.

बता दें, कई रिपोर्ट्स में पहले भी इस तरह की खबरें आई थी. बताया जा रहा है कि अय्यर अपनी बार-बार होने वाली समस्याओं के कारण पीठ की सर्जरी का विकल्प चुन सकते हैं. अगर सर्जरी होती है, तो अय्यर को उनके ठीक होने की गति के आधार पर कम से कम 4-6 महीने के लिए बाहर रखा जाएगा.

KKR को मिला नया कप्तान

श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद केकेआर का नया कप्तान कौन बनेगा, ये सावल काफी समय से चर्चा का विषय था. आीपीएल के आगाज से ठीक चार दिन पहले इस सीजन के लिए कोलकाता का कप्तान नितीश राणा को बनाया गया.

नितीश राणा 2018 से ही केकेआर के साथ जुड़े हुए हैं. अब फ्रेंचाइजी ने भारतीय बल्लेबाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें कप्तानी का जिम्मा दिया है. यह पहला मौका होगा जब राणा आईपीएल में किसी टीम की अगुवाई करते हुए नज़र आएंगे. राणा ने पहले बड़े स्तर पर कप्तानी नहीं की है, और यह पहली बार होगा जब वह पूर्णकालिक आधार पर इस कार्यभार को संभालेंगे. राणा केकेआर के बल्लेबाजी क्रम का एक बड़ा हिस्सा रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism