खेल

WTC फाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन, IPL फैंस को भी लगेगा झटका!

Jasprit Bumrah, IPL 2023: भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह सितंबर में अपनी पीठ की चोट के कारण काफी समय से टीम से बाहर हैं. हालांकि यह उम्मीद की जा रही थी कि वह आईपीएल में वापसी करेंगे, जिससे फैंस को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में उपस्थिति की उम्मीद है. एक रिपोर्ट बताती है कि बुमराह की चोट अभी पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं. जिसका अर्थ है कि वह दोनों बड़े टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. बुमराह के देर से लौटने की खबर पर सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया आई हैं. क्रिकबज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह की चोट काफी गंभीर है और उनकी रिकवरी में उम्मीद से ज्यादा इंतज़ार करना पड़ सकता है. काफी समय से टीम से बाहर चल रहे बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में वापसी कर सकते थे लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो फैंस को झटका दे सकती है.

WTC फाइनल से पहले बढ़ी टीम इंडिया की टेंशन

टीम इंडिया और मुंबई इंडियंस को एक बड़ा झटका लगा है क्योंकि उनके स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जो पीठ की चोट से जूझ रहे हैं. अगले कुछ महीनों और एक्शन से बाहर हो गए हैं. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आईपीएल 2023 संस्करण और जून में होने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह इस दौरान अपनी पीठ की चोट से उबरते रहेंगे. क्रिकेटर को चोटिल होने के कारण सवाल यह है कि राष्ट्रीय टीम और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए लाइनअप में स्टार पेसर की जगह कौन लेगा.

ये भी पढ़ें: Women’s T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार जीता वर्ल्ड कप, साउथ अफ्रीका का सपना टूटा, सोशल मीडिया पर मची धूम

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह को राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में गेंदबाजी करते समय थोड़ी परेशानी हुई. जहां वह अपनी चोट से उबर रहे थे. भारतीय टीम प्रबंधन चाहता है कि सितंबर में होने वाले एशिया कप 2023 से पहले बुमराह की वापसी हो जाए. अगर अब भी वह समय पर नहीं फिट हुए तो अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप से पहले वापसी का लक्ष्य रखा जाएगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago