Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

National Sports Awards: राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलान, शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड

भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने इस साल मिलने वाले खेल अवार्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों की घोषणा कर दी है. मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड प्रदान किए जाएंगे.

Shami

मोहम्मद शमी (सोर्स- ICC Cricket World Cup)

Sports Awards Announced: भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने इस साल मिलने वाले खेल अवार्ड्स के लिए एथलीट्स के नामों की घोषणा कर दी है. इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न पुरस्कार बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिलेगा. वहीं अर्जुन अवार्ड के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शामिल किया गया है. सभी खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 9 जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक कार्यक्रम आयोजित करते हुए दिए जाएंगे. इसकी घोषणा खेल मंत्रालय की ओर से की गई है. सभी पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को प्रदान किए जाएंगे.

26 खिलाड़ियों को दिए जाएंगे अर्जुन अवार्ड

खेल मंत्रालय के मुताबिक इस बार कुल 26 एथलीट्स को अर्जुन पुरस्कार दिए जाएंगे. वहीं चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा. सभी खिलाड़ियों को अपने-अपने खेल में उतकृष्ट योगदान के लिए अवार्ड दिए जाएंगे. खेल मंत्रालय के मुताबिक समितियों की सिफारिशों के आधार पर उचित जांच के बाद सरकार ने सभी खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को अवार्ड के लिए चुना गया है. अवार्ड पाने वाले सभी खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है.

ये भी पढ़ें- IPL Auction 2024: CSK के लिए महंगा रहा यह कीवी प्लेयर, 14 करोड़ देकर टीम में किया शामिल

इन खिलाड़ियों को दिए जाएंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को खेल रत्न पुरस्कार जिए जाएंगे. वहीं 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड दिए जाएंगे. तीरंदाजी में ओजस प्रवीण देवताले और अदिति गोपीचंद स्वामी, एथलेटिक्स में श्रीशंकर और पारुल चौधरी,  बॉक्सिंग में मोहम्मद हुसामुद्दीन, शतरंज में आर वैशाली, क्रिकेट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी, घुड़सवारी में अनुश अग्रवाल, घुड़सवारी ड्रेसेज में दिव्यकृति सिंह का नाम है.

गोल्फ में दीक्षा डागर, हॉकी में कृष्ण बहादुर पाठक और सुशीला चानु, कबड्डी में पवन कुमार और रितु नेगी, खो-खो में नसरीन, लॉन बॉल्स में पिंकी, शूटिंग में ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर और ईशा सिंह, स्क्वैश में हरिंदर पाल सिंह, टेबल टेनिस में अयहिका मुखर्जी, रेसलिंग में अंतिम, वुशु में रोशीबिना देवी, पैरा आर्चरी में शीतल देवी, ब्लाइंड क्रिकेट में अजय कुमार और पैरा कैनोइंग में प्राची यादव.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital