होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- BLACKCAPS (@BLACKCAPS)/Twitter
NZ beat ENG by 1 run: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ 1 रन से जीत दर्ज की. यह न्यूजीलैंड के लिए एक बड़ी जीत है क्योंकि इंग्लैंड मौजूदा समय में टेस्ट क्रिकेट में सबसे खतरनाक टीम मानी जा रही है. न्यूजीलैंड ने फॉलोआन खेलने के बावजूद इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट में रोमांचक अंदाज में पांचवें और अंतिम दिन मंगलवार को 1 रन से हराया. न्यूजीलैंड इस तरह चौथी टीम बन गयी जिसने फॉलोआन खेलने के बाद जीत हासिल की. यह सीरीज 1-1 से ड्रा रही.
तेज गेंदबाज नील वेगनर (4/62) न्यूजीलैंड की जीत के हीरो रहे जब उन्होंने जेम्स एंडरसन को लेग साइड में विकेटकीपर के हाथों कैच करा कर न्यूजीलैंड को ऐतिहासिक जीत दिलाई. मेजबान टीम की उम्मीदें उस समय धूमिल दिखाई दे रही थीं जब इंग्लैंड के आठ विकेट पर 435 पारी घोषित के जवाब में उसकी पारी 209 रन पर सिमट गयी और उसे फॉलोआन खेलने के लिए मजबूर किया गया. लेकिन केन विलियम्सन के चौथे दिन 26वें टेस्ट शतक ने न्यूजीलैंड को कुछ उम्मीदें दे दीं.
इंग्लैंड को 1 रन से दी मात
ये भी पढ़ें: Women’s T20 WC: वर्ल्ड कप की बेस्ट टीम में सिर्फ एक भारतीय को मिली जगह, मांधना-हरमनप्रीत का नाम गायब
इंग्लैंड को जीत के लिए 258 रन का लक्ष्य मिला और वे उस समय नियंत्रण में नजर आ रहे थे जब जो रुट (95) और बेन स्टोक्स (33) क्रीज पर थे और इंग्लैंड को 60 रनों से कम की जरूरत थी. लेकिन वेगनर और टिम साउदी (3/45) ने शानदार गेंदबाजी की और न्यूजीलैंड को दो मैच की सीरीज 1-1 से बराबर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. न्यूजीलैंड इस तरह चौथी टीम बन गयी जिसने फॉलोआन खेलने के बाद जीत हासिल की.
फॉलोऑन भी नहीं बचा पाई इंग्लिश टीम की शान
इससे पहले 2001 में भारत ने कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अविश्वसनीय जीत हासिल की थी. न्यूजीलैंड की एक रन की जीत का अंतर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में दूसरा मौका है जब मैच का फैसला इतने कम अंतर से हुआ है. इससे पहले वेस्ट इंडीज ने 1983 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में एक रन से जीत हासिल की थी. यह मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा नहीं था क्योंकि न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों ही जून के फाइनल की होड़ से बाहर हो चुके हैं.
–आईएएनएस
Tomato Price Crash in Maharashtra: महाराष्ट्र की पिंपलगांव एपीएमसी मंडी में टमाटर की बंपर आवक…
लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…