Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

न्यूजीलैंड के इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर डक आउट होने का रिकॉर्ड

ज्योफ अलॉट के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर डक पर आउट होने का रिकॉर्ड है, जब उन्होंने 77 गेंद खेलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1999 में डक पर आउट हुए थे.

Geoff Allott

क्रिकेट की दुनिया में एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बने हैं. लेकिन कुछ ऐसे भी रिकॉर्ड बने हैं, जो अपने आप में अनोखा है. आज हम आपको टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने के बाद डक पर आउट होने वाले खिलाड़ी के नाम और उनके बारे में बताएंगे. 24 दिसंबर 1974 को न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में जन्में ज्योफ अलॉट के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा गेंद खेलकर डक पर आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है.

ज्योफ अलॉट के नाम अनोखा रिकॉर्ड

साल 1999 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ज्योफ ने 77 गेंद खेलकर डक पर आउट हो गए थे. ऑकलैंड में ये मुकाबला खेला गया था. जिसमें साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 621 रन बनाए थे. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 352 रन पर समाप्त हो गई. जबकि, दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 244 रन ही बना पाए. जिसके चलते मैच ड्रॉ हो गया था.

क्रिकेट करियर में चोट ने किया परेशान

ज्योफ अलॉट के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने 10 टेस्ट और 31 एकदिवसीय मैच खेले हैं. वह ज्यादातर समय चोट से परेशान रहे. उन्होंने टेस्ट में 19 और वनडे में 52 विकेट चटकाए हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 106 रन देकर 4 विकेट रहा. जबकि वनडे में 35 रन देकर 4 विकेट रहा. ज्योफ ने 13 जनवरी 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था और इंग्लैंड के खिलाफ 26 फरवरी 1997 को वनडे क्रिकेट में कदम रखा था. ज्योफ अलॉट ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 22 जुलाई 1999 को इंग्लैंड के खिलाफ खेला था. वहीं आखिरी वनडे साल 2000 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था.

सर्वाधिक गेंद खेलकर डक पर आउट होने वाले पांच खिलाड़ी

  1. ज्योफ अलॉट- न्यूजीलैंड- 77 गेंद खेलकर डक आउट
  2. जेम्स एंडरसन-इंग्लैंड- 55 गेंद खेलकर डकआउट
  3. रिचर्ड एलिसन- 52 गेंद खेलकर डक आउट
  4. पीटर सूच- इंग्लैंड- 51 गेंद खेलकर डक आउट
  5. मिगेल कमिंस- 45 गेंद खेलकर डकआउट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक गेंद खेलकर डकआउट होने वाले खिलाड़ी

पर्थ टेस्ट में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देवदत्त पडिक्कल ने किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा गेंद खेलकर डक पर आउट होने का रिकॉर्ड बनाया गया. देवदत्त पडिक्कल ने 23 गेंदों का सामना किया और डक पर आउट होकर पवेलियन लौट गये.

ये भी पढ़ें- ‘उनके जैसे और प्रधानमंत्री हों’: दिग्गज क्रिकेटर क्लाइव लॉयड ने PM Modi की प्रशंसा की, देखें Video

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital