Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

खेल

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल हासिल किया. महिला 4x400 मीटर रिले में किरण पहल, पूवम्मा माचेत्तिरा, प्राची चौधरी और विथ्या रामराज की चौकड़ी ने शानदार दौड़ लगाकर देश को गौरवान्वित किया.

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय निकालकर ब्रॉन्ज मेडल जीता. उन्होंने पी.टी. उषा का 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय एथलेटिक्स में नया इतिहास रच दिया.

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. वह इस इवेंट में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बनीं.

एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट में बारिश के कारण नॉकआउट मुकाबले रद्द होने का सिलसिला जारी है. बेहतर ICC रैंकिंग और नए नियमों के चलते क्या टीम इंडिया बिना मैदान पर उतरे गोल्ड मेडल अपने नाम कर लेगी? आइए जानते हैं पूरा समीकरण.

Indore Cricket Ticket Scam Alert: इंदौर में 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले टिकट ठगी का खतरा बढ़ा. सोशल मीडिया पर फर्जी टिकट बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने चेतावनी दी. संदिग्ध लिंक और QR कोड से बचें, एडवांस पैसा न दें.

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय शूटर ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता. उनकी इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने बधाई दी.

Rohit Sharma Shikhar Dhawan Friendship: रोहित शर्मा और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने मैदान पर कई यादगार पारियां खेलीं, लेकिन दोनों की दोस्ती और मस्ती भी खूब चर्चा में रही. दबाव भरे मुकाबलों में शिखर का मजाकिया अंदाज रोहित का तनाव कम करता था, वहीं मुश्किल वक्त में दोनों एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते थे.

राऊज एवेन्यु कोर्ट ने महिला पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह और विनोद तोमर को नोटिस जारी किया है. मजिस्ट्रेट कोर्ट के बरी करने के फैसले को चुनौती दी गई है. 9 अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी.

Asian Games 2026: जापान में बारिश के चलते भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर-फाइनल रद्द हो गया. नंबर-1 ICC T20 रैंकिंग के आधार पर भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया है, जहां 1 अक्टूबर को उसकी भिड़ंत नेपाल या श्रीलंका से होगी.

Asian Games 2026: जापान में बारिश के कहर के चलते पाकिस्तान और हांगकांग का क्वार्टर-फाइनल मैच रद्द हो गया. बेहतर ICC रैंकिंग का फायदा उठाकर पाकिस्तान बिना मैच खेले सेमीफाइनल में पहुंच गया है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital