Bharat Express DD Free Dish

खेल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस पैरालंपिक के अब तक के मेडल विजेता खिलाड़ियों के साथ रविवार को फोन पर बातचीत की. उन्होंने सभी विजेताओं को मेडल के लिए बधाई दी और कहा कि देश को उनके प्रदर्शन पर गर्व है.

डब्ल्यूबीबीएल ड्राफ्ट में कुल पांच भारतीय खिलाड़ियों को चुना गया है. हरमनप्रीत की पुरानी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स के पास उन्हें पिक करने का मौका था लेकिन उन्होंने हरमनप्रीत को नहीं चुना.

पेरिस पैरालंपिक में भारत ने अब तक कुल पांच पदक अपने नाम कर लिए हैं. शुक्रवार को भारत ने एक ही दिन में चार पदक अपने नाम किए थे.

यूएस ओपन में दो दिन के भीतर बड़े उलटफेर हुए हैं. गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को तीसरे राउंड में ऑस्ट्रेलिया के अलेक्सी पोपिरिन ने हराया. जोकोविच की हार के साथ, यह पहली बार होगा जब वे बिना किसी ग्रैंड स्लैम खिताब के वर्ष का समापन करेंगे.

पेरिस पैरालंपिक में भारत की प्रीति पाल ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीता. प्रीति ने कहा कि उन्हें अपने पहले ही पैरालंपिक में मेडल जीतने पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हो रहा है.

पाकिस्तान की हॉकी टीम, जो कभी विश्व स्तर पर अपनी श्रेष्ठता के लिए जानी जाती थी, अब वित्तीय संकट और संगठनात्मक चुनौतियों से जूझ रही है. एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेने के लिए टीम को उधार पर टिकट खरीदने पड़े.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत ने गोल्ड मेडल के साथ अपना खाता खोला, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की बेटी अवनि लेखरा और मोना अग्रवाल को पदक जीतने पर बधाई दी.

फाइनल में अवनि ने टोक्यो पैरालंपिक में बनाए गए अपने पिछले रिकॉर्ड को बेहतर करते हुए आठ खिलाड़ियों की स्पर्धा में शीर्ष स्थान हासिल किया.

हरियाणा की जैस्मिन लंबोरिया ने अपने पिता की ना को हां में बदल दिया और मुक्केबाजी में अपना करियर बनाया. आज वह भारतीय सेना की पहली महिला बॉक्सर हैं और देश के लिए कई पदक जीत चुकी हैं.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने गुरुवार को नालंदा जिला के राजगीर खेल परिसर में राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया.