Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

विश्व कप: आईसीसी का ऐतिहासिक फैसला, पुरुषों के बराबर मिलेगी महिलाओं को प्राइज मनी

यूएई में खेले जाने वाले टी20 महिला विश्व कप विजेता टीम को 2.34 मिलियन अमरीकी डालर मिलेंगे, जो 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खिताब जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को दिए गए 1 मिलियन अमरीकी डालर से 134 प्रतिशत अधिक है. 

ICC
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

आईसीसी ने मंगलवार को एक ऐतिहासिक ऐलान किया है. इसके तहत अब पुरुष और महिला ख‍िलाड़‍ियों को विश्व कप में एक समान प्राइज मनी मिलेगी. इसकी शुरुआत अगले महीने यूएई में होने वाले महिला टी20 विश्व के साथ हो जाएगी. यूएई में खेले जाने वाले टी20 महिला विश्व कप विजेता टीम को 2.34 मिलियन अमरीकी डालर मिलेंगे, जो 2023 में दक्षिण अफ्रीका में खिताब जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को दिए गए 1 मिलियन अमरीकी डालर से 134 प्रतिशत अधिक है. हारने वाले दो सेमीफाइनलिस्टों को 6,75,000 अमेरिकी डॉलर (2023 में 2,10,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक) मिलेंगे, कुल पुरस्कार राशि 79,58,080 अमेरिकी डॉलर होगी, जो पिछले साल की कुल राशि 2.45 मिलियन अमेरिकी डॉलर से 225 प्रतिशत अधिक है.

आईसीसी के बयान के अनुसार, “यह फैसला जुलाई 2023 में आईसीसी वार्षिक सम्मेलन में लिया गया जब आईसीसी बोर्ड ने अपने 2030 के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम से सात साल पहले पुरस्कार राशि समान करने का निर्णय किया. इस तरह से क्रिकेट पहला प्रमुख खेल बन गया है जिसमें विश्व कप में पुरुषों और महिलाओं के लिए समान प्राइज मनी है.” भारतीय महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी. इसके बाद 6 अक्टूबर को उनका सामना पाकिस्तान से होगा. क्रिकेट फैंस को टूर्नामेंट के आगाज का बेसब्री से इंतजार है, जबकि भारतीय महिला टीम अपना विश्व चैंपियन बनने का सपना पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है.

भारतीय महिला क्रिकेट ने पिछले कुछ सालों में बेहतरीन प्रदर्शन करके विश्व क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, लेकिन बड़े मंच और खिताब जीतने का सपना अब भी अधूरा है. सिर्फ नॉक-आउट स्टेज तक पहुंचना काफी नहीं बल्कि इस टीम से अब ट्रॉफी जीतने की उम्मीद की जाने लगी है, इसलिए उन पर दबाव बढ़ना लाजमी है. चाहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन की बात हो या फैंस का सपोर्ट, धीरे-धीरे महिला क्रिकेट में चीजें बदल रही हैं. इसलिए अगले महीने यूएई में शुरू होने वाले टी20 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम से भी ट्रॉफी जीतने की उम्मीद की जा रही है.

ये भी पढ़ें- Asian Hockey Champions Trophy: भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, चीन से होगा खिताबी मुकाबला

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital