Bharat Express DD Free Dish

खेल

महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले पाकिस्तान महिला टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. अब 14 जून को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले टीम की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है.

IND vs AFG test: मुल्लांपुर टेस्ट में भारत ने अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की. केएल राहुल, शुभमन गिल और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से मैच तीसरे दिन ही समाप्त हो गया.

फुटबॉल जगत के दो सबसे बड़े नाम लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी वर्ल्ड कप फाइनल में गोल करने के मामले में किलियन एमबाप्पे से पीछे हैं. फ्रांस के इस स्टार खिलाड़ी ने दो वर्ल्ड कप फाइनल में कुल चार गोल दागकर नया इतिहास बनाया है.

Indian T20 Team Squad: बीसीसीआई ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 टीम का ऐलान कर दिया है. टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया है और श्रेयस अय्यर को नई कमान सौंपी गई है. इस कड़े फैसले पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल.

India Vs Afghanistan Test: अफगानिस्तान ने दूसरे दिन की समाप्ति तक 39.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 113 रन बना लिए हैं. इस टीम को महज 28 के स्कोर पर अब्दुल मलिक के रूप में पहला झटका लगा. अब्दुल टीम के खाते में सिर्फ 16 रन ही जोड़ सके.

IND vs AFG Test: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच में शुभमन गिल, केएल राहुल और वॉशिंगटन सुंदर की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पहली पारी घोषित की. 

आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टी20 टीम में शामिल किया गया है. अब BCCI ने उनके लिए खास नियम में बदलाव करते हुए इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर माता-पिता को साथ जाने की अनुमति दी है, जिससे उन्हें नया माहौल अपनाने में मदद मिलेगी.

जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जापान को 4-1 से हराकर स्वर्ण और महिला टीम ने कोरिया को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता है. इस सफलता पर गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है.

Who is Manav Suthar: राजस्थान के युवा स्पिनर मानव सुथार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया. आइए जानते हैं कि मानव सुथार कैसे बने सेलेक्टर्स की पहली पसंद.

French Open: फ्रेंच ओपन में शनिवार को खेले गए विमेंस सिंगल्स के फाइनल में 19 वर्षीय मीरा आंद्रीवा ने माजा च्वालिंस्का को 6-3, 6-2 से हराकर अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता. इसी के साथ, आठवीं वरीयता प्राप्त रूसी खिलाड़ी साल 1992 में मोनिका सेलेस के लगातार तीसरा खिताब जीतने के बाद से पेरिस में सबसे युवा महिला सिंगल्स चैंपियन बन गईं.