Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

बर्थडे पर चोट के साथ खेले राशिद, रिकॉर्ड 5 विकेट लेने के बाद किया खुलासा

राशिद ने अपने स्पैल में मात्र 19 रन देकर पांच विकेट लिए. राशिद अपने जन्मदिन पर पांच विकेट लेने वाले पहले वनडे गेंदबाज बने. वर्नोन फिलेंडर और स्टुअर्ट ब्रॉड अपने जन्मदिन पर वनडे में चार विकेट ले चुके हैं.

Rashid Khan

राशिद खान (फोटो- IANS)

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने बताया कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट से जूझते हुए मैच खेला. इस दौरान उन्होंने अफ्रीकी बल्लेबाजों को खूब छकाया और 5 विकेट भी चटकाए. तीन मैचों की वनडे सीरीज में अफगानिस्तान ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. दूसरा मैच टीम ने 177 रनों के बड़े अंतर से जीता.

यह न केवल रनों के लिहाज से अफगानिस्तान की सबसे बड़ी जीत थी, बल्कि इस सप्ताह के शुरू में श्रृंखला के शुरूआती मैच में छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद दक्षिण अफ्रीका पर उनकी पहली वनडे सीरीज जीत भी है.

राशिद ने आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पांच में शामिल टीम के खिलाफ अपनी पहली श्रृंखला जीत के बाद कहा, “लंबे समय के बाद पांच विकेट लिए. पिछले एक महीने से मेरी हैमस्ट्रिंग में भी चोट है, लेकिन मैं मैदान पर रहकर टीम की मदद करना चाहता था. यह हमारे लिए एक महत्वपूर्ण श्रृंखला जीतने का बड़ा अवसर था, इसलिए मैं योगदान देना चाहता था.”

उन्होंने कहा, “मुझे युवाओं के साथ गेंदबाजी करना अच्छा लगता है. मैं उनके साथ अपना विजन शेयर करता हूं और सबसे अच्छी बात यह है कि वे सुनते और उन चीजों से सीखते भी हैं. युवाओं को आगे आते और अपनी प्रतिभा दिखाते देखना शानदार है.”

राशिद ने अपने स्पैल में मात्र 19 रन देकर पांच विकेट लिए. राशिद अपने जन्मदिन पर पांच विकेट लेने वाले पहले वनडे गेंदबाज बने. वर्नोन फिलेंडर और स्टुअर्ट ब्रॉड अपने जन्मदिन पर वनडे में चार विकेट ले चुके हैं. यह वनडे में राशिद का पांचवां फाइफर है.

शुक्रवार को अपने 26वें जन्मदिन पर, बल्लेबाजी करते समय राशिद की हैमस्ट्रिंग की समस्या फिर से उभर आई. 47वें ओवर में आने के बाद, उन्होंने अपनी पहली गेंद पर दो रन बनाए, लेकिन उन्हें तुरंत फिजियो की मदद की जरूरत पड़ी. इसके बावजूद, उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और 12 गेंदों पर नाबाद छह रन बनाए. सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे रविवार को खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें- पूर्व राष्ट्रीय चयनकर्ता सरनदीप सिंह को दिल्ली सीनियर पुरुष टीम का कोच नियुक्त किया गया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital