Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

खेल

नीलम खेस को सबसे पहले पहचान तब मिली जब 2016 में उन्हें  अंडर-18 एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का कप्तान बनाया गया था. इसके बाद से नीलम खेस ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा है, और अपनी मेहनत के बल पर सीनियर टीम में अपनी जगह बनाई है.

अर्जेंटीना की टीम फुल टाइम तक एक गोल डिफेंड करने में कामयाब रही. इस तरह अर्जेंटीना ने हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 1-0 से हरा दिया.

भारतीय हॉकी टीम को विराट कोहली ने शुभकामनाएं दीं. विराट ने ट्विटर पर लिखा, वर्ल्ड कप के लिए भारतीय हॉकी टीम को मेरी शुभकामनाएं.

2011 से 2015 के बीच जूनियर स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन के बाद 3 मई 2015 को हरमनप्रीत सिंह ने जापान के खिलाफ सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया.

श्रीधर ने अपनी किताब ‘कोचिंग बियॉन्ड माई डेज़ विद द इंडियन क्रिकेट’ में खुलासा किया है कि धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल मैच खत्म होने से पहले ही फैसला कर लिया था कि वो अब इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेलेंगे.

ईडन गार्डन्स में फैंस भारत की जीत से खुश थे. इस जीत का जश्न पूरी टीम ने भी मनाया. इस जश्न का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली और टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.

वर्ल्ड में छठे रैंक पर काबिज भारत और आठवें रैंक के स्पेन के बीच 1948 से लेकर अबतक 30 मुकाबले हुए हैं जिनमें 13 मैचों में इंडिया को जीत मिली है जबकि 11 मैचों में स्पेन विजेता रहा है. बाकी के 6 मैच ड्रॉ रहे हैं. आंकड़ों के मुताबिक इंडिया का पलड़ा भारी रहा है.

भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकर में से एक हैं और स्पेन के खिलाफ इंडियन टीम को अपने कप्तान से बड़ी उम्मीदें होंगी.

ओडिशा सरकार द्वारा पिछले पांच वर्षों से इंडियन हॉकी को किए जा रहे सहयोग का असर परिणाम के रुप में भी दिख रहा है. इंडियन पुरुष हॉकी टीम ने जहां टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज मेडल जीतकर 41 वर्षों से चले आ रहे मेडल के सूखे को समाप्त किया वहीं महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा था.

श्रीलंका के खिलाफ कुलदीप यादव कहर बनकर बरस रहे हैं. हालांकि वो लगातार अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं लेकिन बार-बार उन्हें ड्रॉप करने से कुलदीप के फैंस थोड़े चिंतित हैं.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital