Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

India vs Wales, Hockey WC: भारत की आज वेल्‍स से भिड़ंत, टीम इंडिया को बड़ी जीत की तलाश 

वर्ल्ड कप में अपने करो या मरो मुकाबले में भारत को गुरुवार को वेल्स से मैच खेलना है. यहां न सिर्फ टीम इंडिया को वेल्स के खिलाफ जीत हासिल करनी है, बल्कि ज्यादा से ज्यादा गोल दागने होंगे.

Hockey India

Hockey India (@TheHockeyIndia) /Twitter

India vs Wales, Hockey WC: स्पेन को 2-0 से हराने के बाद भारत ने अपने हॉकी विश्व कप अभियान की शानदार शुरुआत की. इसके बाद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने अगले मैच से एक महत्वपूर्ण अंक हासिल किया. दोनों टीमों के बीच ये मैच ड्रॉ रहा. हरमनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम का लक्ष्य अब क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने की अपनी कोशिश को कायम रखना होगा. जिसके लिए वेल्स के खिलाफ भारत को शानदार जीत हासिल करनी होगी. दूसरी ओर वेल्स पर मैच जीतने को लेकर कोई दबाव नहीं होगा, क्योंकि इस टीम का सफर पहले ही लगभग खत्म हो चुका है.

भारत और वेल्स के बीच गुरुवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में मुकाबला खेला जाना है. भारत फिलहाल पूल डी में दूसरे स्थान पर है और गोल अंतर के आधार पर टेबल-टॉपर्स इंग्लैंड से पीछे है.

‘करो या मरो’, भारत की वेल्स से टक्कर

ल्स के खिलाफ हरमनप्रीत सिंह के नेतृत्व वाली टीम इंडिया के लिए ये मुकाबला करो या मरो से कम नहीं है. अगर टीम इंडिया वेल्स के खिलाफ अपना मैच जीतती है, तो उनके तीन मैचों में छह अंक होंगे, जो उन्हें नॉकआउट चरण में पहुंचाने के लिए काफी होंगे. जबकि वेल्स के खिलाफ हार की स्थिति में भारत का वर्ल्ड कप सफर खतरे में हो सकता है. यह मुमकिन है अगर स्पेन अपने आखिरी पूल डी मैच में इंग्लैंड को हरा दे.

ये भी पढ़ें: VIDEO: गिल की रिकॉर्ड पारी, पंड्या के बोल्ड होने पर विवाद, ईशान का बदला, देखें मैच के बेस्ट 5 मोमेंट्स

यदि भारत और वेल्स के बीच मैच ड्रॉ रहा, तो भारत को उम्मीद करनी चाहिए कि स्पेन और इंग्लैंड के बीच का खेल भी ड्रॉ हो, या सबसे खराब स्थिति में, इंग्लैंड की जीत हो.

आइए पूल डी की पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं

-इंग्लैंड दो मैचों में चार अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है.
-इंग्लैंड की तरह भारत के भी दो मैचों में चार अंक हैं. हालांकि, गोल अंतर के मामले में इंग्लैंड आगे है.
-जबकि भारत का जीडी +2 है, इंग्लैंड ने वेल्स को 5-0 से हराया और भारत से आगे है.
-स्पेन ने वेल्स को भी हराया और -2 के जीडी के साथ दो मैचों में उसके कुल तीन अंक हैं.
-वेल्स के लिए, टूर्नामेंट पहले ही खत्म हो चुका है और अंक तालिका में सबसे नीचे है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital