Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

खेल

RCB के खिलाफ मुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ गई हैं. हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव के खेलने पर संशय बना हुआ है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित शर्मा एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे.

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. आयकर विभाग के आंकड़ों के अनुसार, धोनी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए बिहार और झारखंड के सबसे बड़े व्यक्तिगत टैक्सपेयर बने हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी ने इस बार 50 करोड़ रुपये से अधिक का एडवांस टैक्स जमा किया है, जो उनकी बढ़ती ब्रांड वैल्यू और बिजनेस वेंचर्स का प्रमाण है.

IPL 2026 के LSG vs RCB मुकाबले में बारिश के कारण मैच 19-19 ओवर का कर दिया गया. लखनऊ सुपर जायंट्स ने मिचेल मार्श की 111 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत 209 रन बनाए.

Yoga News: भारत 4-8 जून तक अहमदाबाद में पहली वर्ल्ड योगासन चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा. 40 देशों के खिलाड़ी इसमें भाग लेंगे, जिसका लक्ष्य योग को ओलंपिक तक ले जाना है.

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर खुशियों की बड़ी सौगात आई है. उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने एक बेटी को जन्म दिया है.

IPL 2026 के 50वें मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में LSG को तीन बड़े खिलाड़ियों की चोट से झटका लगा है.

पंजाब क्रिकेट के समर्पित खिलाड़ी और पूर्व आईपीएल गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल अब हमारे बीच नहीं रहे. चंडीगढ़ में अंतिम सांस लेने वाले गिल वर्तमान में पंजाब सीनियर चयन समिति के सदस्य थे. उनके निधन से खेल जगत में गमगीन माहौल है.

SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने 235 रन का बड़ा स्कोर बनाकर पंजाब किंग्स के सामने 236 रन का लक्ष्य रखा. क्लासेन, ट्रेविस हेड और ईशान किशन की शानदार पारियों ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यह मैच हैदराबाद में SRH और PBKS के बीच खेला जा रहा है, जो पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान के लिए अहम है.

SRH vs PBKS Playoff Chances: आईपीएल 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी. पॉइंट्स टेबल में टॉप टीमों के बीच यह मुकाबला प्लेऑफ की दौड़ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

UP Tourism