Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न्यू जर्सी लीक, फैन्स यूँ उड़ा रहे खिल्ली

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न्यू जर्सी लीक

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की न्यू जर्सी लीक

नई दिल्ली- ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरु होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम की न्यू जर्सी लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गई है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम की इस नई जर्सी की खूब चर्चा हो रही है. जर्सी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करके इसका जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है.

बाबर आजम की तस्वीर वायरल

जर्सी की उड़ा रहे खिल्ली

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की जर्सी का हर-तरफ जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. फैंस टी-शर्ट की डिजाइन को लेकर जमकर खिल्ली उड़ा रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम की एक तस्वीर ट्वीटर पर खूब शेयर कर रहे हैं. इस तस्वीर में बाबर पाकिस्तान टीम की न्यू जर्सी पहने हुए नजर आ रहे है. जिसकों लेकर क्रिकेट फैंस अपने अंदाज में खूब मजा ले रहे हैं और तस्वीर पर कमेंट्स भी कर रहे हैं.

फैन्स यूँ उड़ा रहे मज़ाक

टी-20 विश्वकप शुरु होने में अब कुछ ही दिन रह गए हैं. ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां पूरी कर रही हैं. कई टीमों के सेल्कटर्स ने अपने स्क्वॉड भी घोषित कर दिए है. तो कुछ टीमों ने अपनी नई जर्सी भी लॉन्च कर दी है, जिसमें टीम इंडिया भी शामिल है. भारत ने टी-20 फॉर्मेट के लिए रविवार को पुरुष औऱ महिला टीम के लिए अपनी न्यू जर्सी लॉन्च की थी.

इसी बीच पाकिस्तान टीम की नई जर्सी लॉन्च होने से पहले ही लीक हो गई है. सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम समेत दूसरे कुछ खिलाड़ियों की भी नई टी-शर्ट में तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसका फैन्स खूब जमकर मज़ाक उड़ा रहे हैं.  क्रिकेट फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स कह रहे है कि पाकिस्तान की नई जर्सी पर तरबूज़े का डिजाइन है और उसी के हिसाब से वर्ल्डकप की जर्सी भी बना दी है.

  ये भी  पढ़े–

  इंडियन क्रिकेट टीम की न्यू “वन ब्लू जर्सी” लॉन्च

–भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital