होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- IndianPremierLeague (@IPL)/ Twitter
PBKS vs GT IPL 2023: पंजाब किंग्स मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2023 के मैच नंबर 18 में आईपीएल के मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मैदान में होगी. अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज रिंकू सिंह के मैजिक शो से जीटी टीम दंग रह गई थी. ऐसे में ये टीम कमबैक करने के इरादे से मैदान में होगी.
वहीं, घरेलू टीम पंजाब किंग्स ने अपने पहले दो मैच जीते – जिसमें मोहाली में पहला घरेलू खेल शामिल था जीता है. लेकिन तीसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद से हार गई. पीबीकेएस के कप्तान शिखर धवन अपने पिछले दो मैचों में बैक-टू-बैक अर्द्धशतक के साथ शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं. जीटी कप्तान हार्दिक पांड्या घर से दूर एक और जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंचना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: IPL 2023: “माही के खिलाफ कोई प्लान काम नहीं करता”.., MS Dhoni की विस्फोटक बल्लेबाजी पर सैमसन के इस बयान ने लूटी महफिल
हेड टू हेड रिकॉर्ड:
पंजाब किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस का एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2022 में दो मैच हुए हैं. जहां टाइटन्स और पंजाब ने एक-एक मैच जीता. पीबीकेएस बनाम जीटी के बीच आज रात तीसरे मैच में किसका पलड़ा भारी रहेगा, ये देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है.
पिच रिपोर्ट
PCA स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों और गेंदबाजों के लिए एक समान रहती है. यहां शुरुआती ओवर्स में तेज गेंदबाज को स्विंग और बाउंस के साथ काफी मदद मिलती है. जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बल्लेबाजों को मदद करना शुरू कर देती है. उम्मीद है कि फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
GT: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा, साई सुदर्शन, विजय शंकर, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, यश दयाल, मोहम्मद शमी
PBKS: प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (C),मैथ्यू शॉर्ट, सैम करन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, हरप्रीत ब्रार, राहुल चाहर, नाथन एलिस, मोहित राठी, अर्शदीप सिंह
PBKS vs GT: Dream 11 के लिए सुझाव
बल्लेबाज- शिखर धवन (C), शुभमन गिल, प्रभसिमरन सिंह, साईं सुदर्शन (VC), डेविड मिलर
कीपर- ऋद्धिमान साहा
ऑलराउंडर्स- हार्दिक पंड्या, सैम करन
गेंदबाज- राशिद खान, मोहम्मद शमी, नाथन एलिस
MCX पर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई. चांदी ₹15,087…
Pakistan News: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तानी टीम अपनी पारंपरिक…
Raw oil prices: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमत $115…
IMD के मौसम पूर्वानुमान को लेकर 26 अक्टूबर को कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं…
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की जीत का दावा किया…
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए…