Women’s Blind Cricket: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम से मुलाकात की, जो हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2025) जीतकर लौटी है. यह ऐतिहासिक जीत 23 नवंबर 2025 को हुई, जब भारत ने फाइनल में नेपाल को सात विकेट से हराया.
प्रधानमंत्री @narendramodi ने टी-20 विश्व कप जीतने वाली महिला दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम से मुलाकात की।@PMOIndia #PMModi #WomenInSports #T20WorldCup pic.twitter.com/8jI8RBUGID
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) November 27, 2025
महिला ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप में इंडियन टीम अजेय रही. छह टीमों वाले इस टूर्नामेंट में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से, ऑस्ट्रेलिया को 209 रनों से, नेपाल को 85 रनों से, अमेरिका को 10 विकेट से और पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया. टूर्नामेंट मुख्य रूप से श्रीलंका में आयोजित हुआ, जहां फाइनल कोलंबो में खेला गया. भारतीय खिलाड़ियों ने दृष्टिबाधित होते हुए भी इंडियन टीम के रूप में असाधारण प्रदर्शन किया और जीत हासिल की.

PM ने लड्डू खिलाकर किया विनर्स का स्वागत
आज महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम ने पीएम मोदी से बातचीत की, ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाई और हाथ मिलाए. टीम ने उन्हें ऑटोग्राफ्ड बैट भेंट किया, जबकि पीएम मोदी ने एक बॉल पर साइन किए. पीएम मोदी ने टीम को लड्डू भी खिलाए, वे एक वीडियो में खिलाड़ियों से उनके अनुभवों के बारे में चर्चा करते नजर आए. इस दौरान टीम के सदस्यों ने मेडल पहने हुए थे और सभी ने तालियां बजाकर उत्साह व्यक्त किया.
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर भी टीम को बधाई दी, उन्होंने कहा- “भारतीय ब्लाइंड महिला क्रिकेट टीम को ब्लाइंड महिला टी20 विश्व कप जीतने पर बधाई! वे पूरी सीरीज में अजेय रहीं. यह कड़ी मेहनत, टीम वर्क और दृढ़ संकल्प का चमकदार उदाहरण है. हर खिलाड़ी चैंपियन है! यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी.” पीएम मोदी ने टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह जीत खेल की दुनिया में एक मील का पत्थर है.
Tokyo deaflympics 2025 में शानदार प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एथलीटों को दी बधाई
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


