खेल

Prithvi Shaw controversy: पृथ्वी शॉ से जुड़े मामले में आई बड़ी अपडेट, 20 फरवरी तक पुलिस हिरासत में रहेगी सपना गिल, दो और आरोपी गिरफ्तार

Prithvi Shaw controversy: भारत के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल को शुक्रवार को अंधेरी कोर्ट ने 20 फरवरी तक मुंबई पुलिस की हिरासत में भेज दिया. सपना भारतीय दंड संहिता (143, 148, 149, 384, 437, 504, 506) की विभिन्न धाराओं के तहत घटना के बाद ओशिवारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आठ लोगों में से एक थी. दूसरी तरफ सपना ने न सिर्फ किसी गलत काम से इनकार किया बल्कि पृथ्वी शॉ पर शारीरिक शोषण का भी आरोप लगाया. गिल के वकील अली काशिफ ने दावा किया है, पृथ्वी ने सपना पर हमला किया. हालांकि उनकी तरफ से इसका कोई सबूत अब तक पेश नहीं किया गया है. सपना समेत आठ लोगों पर मुंबई में पृथ्वी शॉ द्वारा दूसरी बार सेल्फी लेने के लिए हामी नहीं भरने पर उन पर हमला करने और उनकी गाड़ी तोड़ने का आरोप है.

पृथ्वी से झड़प के दो और आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में गुरुवार को सपना गिल की गिरफ्तारी हुई थी, जबकि ओशिवारा पुलिस ने आज (शुक्रवार) दो और लोगों को गिरफ्तार किया. सपना समेत 8 लोगों पर मुंबई में पृथ्वी शॉ द्वारा दूसरी बार सेल्फी लेने के लिए हामी नहीं भरने पर उन पर हमला करने और उनकी गाड़ी तोड़ने का आरोप है.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Schedule: 31 मार्च से सजेगा मंच, पहले मैच में भिड़ेंगी CSK-GT, 3 साल बाद होम-अवे फॉर्मेट में होंगे मैच

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

दरअसल, यह मामला 15 फरवरी को मुंबई के सहारा स्टार होटल का है. पृथ्वी शॉ अपने दोस्त के साथ होटल में डिनर के लिए पहुंचे थे. इस दौरान कुछ फैंस और पृथ्वी के बीच सेल्फी को लेकर बहस हुई. दरअसल हुआ ये कि डिनर के दौरान अज्ञात आरोपी पृथ्वी शॉ के पास आए और सेल्फी लेने की मांग करने लगे. पहले पृथ्वी शॉ ने दो लोगों के साथ सेल्फी ली भी, मगर पूरे ग्रुप के साथ पृथ्वी शॉ ने सेल्फी लेने से यह कहते हुए मना कर दिया. मगर फिर जब पृथ्वी शॉ और उनके दोस्त डिनर के बाद होटल से बाहर निकले तो उन पर हमला किया गया.

हालांकि गुरुवार की सुबह खबरें आईं कि शॉ और उनके दोस्त आशीष सुरेंद्र यादव ने सपना गिल और उनके दोस्तों, कुल 8 लोगों पर मारपीट करने और लड़की के खिलाफ मामले को सुलझाने के लिए पैसे मांगने की शिकायत दर्ज कराई है. ओशिवारा पुलिस ने सपना समेत 8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. बुधवार रात के दो वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में आग की तरह फैल गए हैं. यह वीडियो सपना गिल के एक दोस्त ने बनाया है, जिसमें वह यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि उनके पास शॉ और उनके दोस्तों द्वारा सपना और उनके दोस्तों को मारने का सबूत है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

प्रयागराज में NEET छात्रा ने खुद को गोली मारकर दी जान, NHAI के रिटायर्ड इंजीनियर की बेटी थी रितु शर्मा

Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…

13 minutes ago

‘मेडिकल जांच से इनकार पर मुआवजा रोकना असंवैधानिक’: इलाहाबाद HC ने निरस्त की रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त, 10 दिन में ₹3 लाख देने का आदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…

19 minutes ago

‘कारसेवकों के बलिदान से साकार हुआ राम मंदिर का सपना’, श्रद्धांजलि सभा में बोले चम्पत राय

अयोध्या में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वीएचपी के केंद्रीय उपाध्यक्ष चम्पत राय ने कहा कि…

55 minutes ago

PDA की काट के लिए BJP का नया दांव, UP में PPP फॉर्मूले पर फोकस?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी सपा…

1 hour ago