Categories: खेल

IPL 2023 में होगी ऋषभ पंत की एंट्री! रिकी पोंटिंग ने शेयर की बड़ी बात

Ricky Ponting on Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत, जो पिछले साल दिसंबर में एक कार दुर्घटना से पीड़ित थे. अब ठीक होने की राह पर हैं, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में नहीं खेल पाएंगे. उनकी अनुपस्थिति में डेविड वार्नर को फ्रैंचाइज़ी का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. पंत के इस सीजन से बाहर होने पर ना केवल फैंस बल्लिक डीसी के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भी काफी निराश हैं. शुक्रवार को पोंटिंग ने एक बड़ा बयान दिया है.

पोंटिंग ने कहा, “मैं चाहूंगा कि वह डगआउट में मेरे साथ रहें, लेकिन ऐसा संभव नहीं होने पर हम कुछ और कर सकते हैं. हम अपनी शर्ट और टोपी पर उनका जर्सी नंबर लिख सकते हैं.” 24 मार्च को दिल्ली में एक कार्यक्रम में पोंटिंग ने कहा कि पंत फ्रेंचाइजी के दिल और आत्मा हैं.

पंत के लिए ये खास चीज करना चाहते हैं पोंटिंग

पोंटिंग ने आगे कहा, मेरे लिए एक आदर्श दुनिया में, वह हर मैच में डगआउट में मेरे बगल में बैठा होगा. लेकिन अगर यह संभव नहीं है तो हम उन्हें हर संभव तरीके से टीम का हिस्सा बनाना चाहेंगे. हम उसका नंबर अपनी शर्ट या टोपी पर रख सकते हैं. बस यह स्पष्ट करने के लिए कि वह हमारे कप्तान हैं, भले ही वह हमारे साथ नहीं हैं. डीसी अपने आईपीएल 2023 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ शुरुआती मैच के साथ करेगा.

ये भी पढ़ें: MI-W vs UP-W, WPL 2023: फाइनल में जगह बनाने उतरेंगी मुंबई और यूपी की टीमें, जानें टीमों का सफर और पॉसिबल प्लेइंग-11

वार्नर, जिन्हें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा रिलीज किए जाने के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. डेविड वॉर्नर आईपीएल 2023 में दिल्ली कैपिटल्स का नेतृत्व करेंगे, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल को उप-कप्तान नामित किया गया है. डीसी के लिए अपने पहले सीज़न में, वार्नर 48 के औसत से 432 रन बनाने और पांच अर्धशतक सहित 150.52 की स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे. यह सीजन इस टीम के लिए काफी मुश्किल होने वाला है. फिलहाल आईपीएल फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए वॉर्नर एक अच्छे कैप्टन साबित हों.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago