Bharat Express DD Free Dish

Rohit Sharma Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित-विराट का आखिरी वनडे? फैंस के लिए भावुक पल हो सकता है

भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे, क्योंकि दोनों T20I और टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं.

Rohit Sharma Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) अब केवल वनडे फॉर्मेट में खेलते नजर आएंगे, क्योंकि दोनों T20I और टेस्ट क्रिकेट (Test cricket) से रिटायरमेंट ले चुके हैं. फैंस बेसब्री से उनके मैदान पर लौटने का इंतजार कर रहे हैं और अब खबरें आ रही हैं कि अक्टूबर में होने वाला ऑस्ट्रेलिया (Australia) दौरा इन दोनों सितारों का आखिरी विदेशी दौरा हो सकता है.

दोनों का आखिरी वनडे सीरीज?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ऑस्ट्रेलिया में होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज को रोहित और विराट के लिए विदाई सीरीज के तौर पर देख रही है. हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अगर ये दोनों खिलाड़ी आगे खेलना चाहते हैं तो उन्हें घरेलू टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में अपनी राज्य की टीमों से खेलना पड़ सकता है.

2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर BCCI नई रणनीति

2027 वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) को लेकर BCCI नई रणनीति बना रहा है जिसमें युवा खिलाड़ियों को मौका देने की योजना है. रोहित और विराट ने वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा जताई है लेकिन यह उनकी फिटनेस और घरेलू प्रदर्शन पर निर्भर करेगा. टेस्ट क्रिकेट में खराब प्रदर्शन के बाद दोनों को रणजी ट्रॉफी में भी मौका मिला था लेकिन वहां भी वे फ्लॉप रहे, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट से संन्यास ले लिया.

रोहित शर्मा कर सकते हैं कप्तानी!

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम की कप्तानी कर सकते हैं. उन्होंने इस साल चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को जीत दिलाई थी जिसमें न्यूजीलैंड को हराकर खिताब जीता गया था.

वनडे में रोहित शर्मा और विराट कोहली का रन

वनडे में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने 273 मैचों में 11186 रन बनाए हैं जिसमें 32 शतक शामिल हैं. वहीं विराट कोहली (Virat Kohli) ने 302 वनडे में 14181 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें-इंग्लैंड में पाकिस्तानी क्रिकेटर गिरफ्तार, मैच के दौरान मैदान से उठाया, PCB ने किया सस्पेंड

भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा इस प्रकार

19 अक्टूबर को पहला वनडे पर्थ में होगा. 23 अक्टूबर को दूसरा वनडे एडिलेड में होगा. 25 अक्टूबर को तीसरा वनडे सिडनी में खेला जाएगा.
फैंस के लिए ये सीरीज बेहद खास और भावुक हो सकती है क्योंकि शायद यही आखिरी बार हो जब रोहित और विराट साथ मैदान पर दिखें.

Also Follow Bharat Express on X

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read