Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला आज, जयपुर पुलिस के कड़े इंतजाम

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में होने वाले मुकाबले से पहले पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है. दर्शकों को 3 घंटे पहले पहुंचने और प्रतिबंधित वस्तुओं से बचने की सलाह दी गई है.

RR vs SRH Jaipur Police
Edited by Sahil Singh

एसएमएस स्टेडियम परिसर में आज (25 अप्रैल)  शाम को पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल के साथ राजीव पचार अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था, राजर्षि राज पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण, ललित शर्मा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही जाप्ते की ब्रीफिंग की गई एवं जाप्ते को मैच के दौरान सर्तक रहकर डयूटी हेतु निर्देश प्रदान किये गये.

आज सुबह स्टेडियम परिसर में किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिती से निपटने के लिए मौक ड्रिल करवाई गई. पर्स, चैन, पॉकेट स्नेचिंग एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी हेतु आयुक्तालय जयपुर की विशेष टीमें नियोजित की गयी है.

प्रवेश समय और तलाशी

अंतिम द्वार तक पहुंचने से पहले प्रतीक्षा क्षेत्रों (Holding Areas) में कड़ी सुरक्षा जांच होगी. जल्दी आएं- सुरक्षा जांच के कारण, मैच शुरू होने से कम से कम 3 घंटे पहले स्टेडियम पहुंचने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें: IPL 2026: किंग कोहली ने अपने नाम किया एक नया रिकॉर्ड! IPL में पूरे किए 300 छक्के और 800 चौके;


प्रतिबंधित वस्तुएं (Prohibited Items)

पानी की बोतल, छाता, पावर बैंक, सिक्के, हेलमेट, सिक्के, लाइटर, लेजर पॉइंटर, कैमरा (पेशेवर), बड़े बैग, खाने-पीने की बाहरी चीजें, और हथियार/तेजधार वस्तुएं प्रतिबंधित हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital