Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

WFI: कौन हैं भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष संजय सिंह ‘बबलू’? कुश्ती से है बेहद लगाव

संजय सिंह ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अनीता श्योरण को शिकस्त देकर चुनाव जीता.

Sanjay Singh

संजय सिंह बबलू (सोर्स- सोशल मीडिया)

WFI President Election: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है. उन्होंने अनीता श्योरण को शिकस्त देकर चुनाव जीता. बृजभूषण शरण सिंह ने दावा किया था कि कुश्ती संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ही बनेंगे. संजय सिंह इस समय वाराणसी कुश्ती संघ के अध्यक्ष हैं. उन्हें कुश्ती से काफी लगाव है.

कुश्ती संघ में कई जिम्मेदारी संभाल चुके हैं संजय सिंह

संजय सिंह ‘बबलू’ इस समय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय सचिव की भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं. वह कई बार संघ के कार्य समिति में भी शामिल रहे हैं. संजय सिंह कई बार भारतीय कुश्ती संघ का नेतृत्व करने के लिए विदेशी दौरा भी कर चुके हैं. बताया जाता है कि पूर्वांचन की महिला पहलवानों को आगे लाने में उनकी अहम भूमिका रही है.

ये भी पढ़ें- भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर लगी रोक हटी, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा पंजाब और हरियाणा HC का फैसला

चंदौली के रहने वाले हैं संजय सिंह ‘बबलू’

भारतीय कुश्ती महासंघ का चुनाव जीतने वाले संजय सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल वह वाराणसी में रहते हैं. संजय सिंह करीब डेढ़ दशक से ज्यादा समय से कुश्ती संघ से जुड़े हुए हैं. वह भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के काफी करीबी माने जाते हैं. संजय सिंह ‘बबलू’ साल 2008 में वाराणसी कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बने थे, तब से वो इस पद पर हैं. वहीं 2009 में प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष के रूप में भी उनका चयन हुआ था.

सुप्रीम कोर्ट ने दी चुनाव को हरी झंडी

बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ के चुनाव पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इसी साल अगस्त में अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी थी. कुश्ती 12 अगस्त को महासंघ के लिए चुनाव होना था. अध्यक्ष पद के लिए चार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पद पर 6, महासचिव पद पर 3, कोषाध्यक्ष के लिए दो, संयुक्त सचिव और कार्यकारी सदस्य पद के लिए 9 उम्मीदवार मैदान में थे. 15 पदों पर कुल 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था. जबकि, अध्यक्ष पद के लिए एक महिला उम्मीदवार ने आवेदन भी किया था.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद ये पूरा मामला हुआ. डब्ल्यूएफआई चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर संजय सिंह के नामांकन को लेकर मामला हाईकोर्ट पहुंचा था. संजय सिंह को भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी बताया जाता है. उनकी उम्मीदवारी के विरोध में बजरंग पुनिया समेत प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कड़ा ऐतराज जताया था. विरोध कर रहे पहलवानों ने खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से भी मुलाकात की थी प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने अध्यक्ष पद की एक मात्र महिला उम्मीदवार अनीता श्योराण का समर्थन कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest