होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Hardik Pandya
Shubman Gill & Hardik Pandya: शुभमन गिल ने 126 रनों की अपनी शतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. गिल टी 20 में इंडिया की तरफ से शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. इसके पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था. गिल की 126 रनों की पारी इंडिया की तरफ से टी 20 में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है. इसके पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. मैच के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या ने गिल की जमकर तारीफ की. पंड्या का कहना है कि उनकी तकनीक इतनी मजबूत है कि वह बल्लेबाजी को अपने लिए बहुत आसान बना लेते हैं. पंड्या ने प्री मैच कांफ्रेंस में आगे बताया, गिल तकनीकी रूप से इतना मजबूत है कि बल्लेबाजी उनके लिए बहुत आसान है. टी20, वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेलने के लिए उन्हें सिर्फ एक स्विच की जरूरत है क्योंकि उनके पास तीनों प्रारूपों में खेलने की क्षमता है.
शुभमन गिल ने खेली 126 रनों शानदार पारी
200 की स्ट्राइक रेट, 12 चौकों और सात छक्कों की मदद से गिल का नाबाद 126 रन भी टी20 में किसी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर है. उन्होंने विराट कोहली के सर्वश्रेष्ठ स्कोर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने सितंबर 2022 में यूएई में एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 122 रन बनाए थे. पांड्या ने आगे कहा, उनके प्रदर्शन को देखना शानदार है और यह मेरे लिए कप्तान के रूप में बहुत उपयोगी रहा है. मुझे लगता है कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक महान और मूल्यावान खिलाड़ी बनेंगे.
ये भी पढ़ें: Shubman Gill: कीवी गेंदबाजों पर फोड़ा सफलता का बिल, टीम इंडिया का नया शतकवीर गिल
कोहली, सुरेश रैना, रोहित शर्मा और के.एल. राहुल के बाद अंतरराष्ट्रीय खेल के तीनों प्रारूपों में शतक बनाने वाले गिल पांचवें भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं. मैंने हमेशा महसूस किया है कि उनके पास सभी प्रारूपों में खेलने की तकनीक और शैली है. सच कहूं तो मेरे लिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं थी. उनके पास जितना समय है, वह जितनी आसानी से बल्लेबाजी कर सकते हैं, मुझे नहीं लगता कि बहुत से खिलाड़ी ऐसा कर सकते हैं.
गिल का रिकॉर्ड शतक, तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने 126 रनों की अपनी शतकीय पारी के दौरान कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. गिल टी 20 में इंडिया की तरफ से शतक जड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए. इसके पहले ये रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम था. गिल की 126 रनों की पारी इंडिया की तरफ से टी 20 में सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है. इसके पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था. कोहली ने पिछले साल एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रनों की पारी खेली थी. इस शतक के साथ गिल कोहली, रोहित, रैना और राहुल की सूची में शामिल हो गए. इन सभी बल्लेबाजों के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में इंडिया के लिए शतक जड़ने की उपलब्धी है. न्यूजीलैंड के खिलाफ इंडिया की तरफ से वनडे में गिल का स्कोर ही सर्वाधिक है. 208 रनों की पारी खेलकर गिल ने सचिन के 186 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा था.
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…