Urdu Conclave 2026

विराट के बाद अब शुभमन गिल के साथ भी हुआ ‘खेला’, मैदान पर उतरेंगे कप्तान लेकिन फैंस को बड़ा झटका

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है. टीम इंडिया के वनडे कप्तान शुभमन गिल आज पंजाब के लिए मैदान पर उतर रहे हैं, लेकिन बीसीसीआई के फैसले ने फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है.

Shubman Gill, Virat Kohli, Vijay Hazare Trophy 2026

Vijay Hazare Trophy 2026: क्रिकेट के दीवानों के लिए एक तरफ तो खुशी की खबर है कि टीम इंडिया के नए वनडे और टेस्ट कप्तान Shubman Gill मैदान पर वापसी कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ एक ऐसी खबर भी है जो फैंस का दिल तोड़ सकती है. अगर आप सोच रहे थे कि आज स्टेडियम जाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ी को चौके-छक्के मारते देखेंगे, तो आपको तगड़ा झटका लगने वाला है.
हा

ल ही में जब दिग्गज विराट कोहली 24 दिसंबर को दिल्ली के लिए विजय हजारे ट्रॉफी खेलने उतरे थे, तब फैंस में भारी उत्साह था. हर कोई किंग कोहली की एक झलक पाने को बेताब था, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बीसीसीआई (BCCI) ने मैच को बंद दरवाजों के पीछे यानी खाली स्टेडियम में कराया. अब ठीक वैसा ही कुछ शुभमन गिल के साथ भी हो रहा है.

मैदान पर ‘प्रिंस’ की वापसी, पर दीदार को तरसेंगे फैंस

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल आज पंजाब की जर्सी पहनकर सिक्किम के खिलाफ मैदान में उतर रहे हैं. लेकिन अफसोस की बात यह है कि फैंस को स्टेडियम में एंट्री नहीं मिलेगी. इतना ही नहीं, बीसीसीआई ने इस मुकाबले के लाइव टेलीकास्ट का भी कोई इंतजाम नहीं किया है. यानी गिल रन बनाएंगे, अर्शदीप सिंह विकेट चटकाएंगे, लेकिन फैंस को सिर्फ स्कोरकार्ड देखकर ही संतोष करना पड़ेगा.

ये भी पढ़ें- “मुझे स्वार्थी और पाकिस्तानी कहा गया…”, उस्मान ख्वाजा ने संन्यास के साथ खोली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की पोल

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले गिल का ‘अग्निपरीक्षा’

न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का चयन होना है. इससे ठीक पहले गिल अपनी फॉर्म और फिटनेस को परखने के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. आज सिक्किम के खिलाफ खेलने के बाद, वह 6 जनवरी को गोवा के खिलाफ भी मैदान में दिखेंगे.

इसके तुरंत बाद 7 जनवरी को गिल टीम इंडिया के बाकी साथियों के साथ जुड़ जाएंगे. दिलचस्प बात यह है कि आईपीएल (IPL) से पहले गिल के पास खुद को लय में रखने के लिए टीम इंडिया की तरफ से केवल यही तीन वनडे मैच हैं. ऐसे में बतौर कप्तान पहली वनडे सीरीज फतह करने से पहले गिल इन घरेलू मैचों में एक बड़ी पारी खेलकर अपना आत्मविश्वास सातवें आसमान पर ले जाना चाहेंगे.

पंजाब की टीम दिख रही है ‘सुपर स्ट्रॉन्ग’

आज के मैच में पंजाब की टीम किसी इंटरनेशनल टीम से कम नहीं लग रही. कप्तान गिल के साथ घातक गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी टीम का हिस्सा हैं. सिक्किम के खिलाफ मैच में पंजाब की जीत लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन असली नजरें गिल के बल्ले पर होंगी. वह जानते हैं कि कप्तान के तौर पर उन पर उम्मीदों का कितना भारी बोझ है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read