Bharat Express DD Free Dish

SRH vs DC: ‘शर्मा जी के लड़के’ ने मचाया तूफान, दिल्ली को 242 रन का टारगेट

SRH vs DC: IPL 2026 के मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने अभिषेक शर्मा की 135* रन की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स के सामने 242 रन का विशाल लक्ष्य रखा.

SRH vs DC 242 score IPL

SRH vs DC: आईपीएल 2026 के 31वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया. टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 242 रन बनाए.

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी

इस धमाकेदार प्रदर्शन के हीरो रहे अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma), जिन्होंने 68 गेंदों पर नाबाद 135 रन ठोक दिए. उनकी पारी में 10 चौके और 10 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 13 गेंदों में 37 रन और ट्रेविस हेड ने 26 गेंदों पर 37 रन बनाए. दिल्ली की ओर से अक्षर पटेल (Axar Patel) को एकमात्र सफलता मिली. इससे पहले कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी. दोनों टीमों ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए.

SRH बैटिंग हाइसाइट्स

सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत शानदार रही. ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने तेज खेलते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दी. पहले 6 ओवर में बिना विकेट खोए 67 रन बन गए. अभिषेक शर्मा ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. इसी दौरान 9वें ओवर में हैदराबाद को पहला झटका लगा, जब ट्रेविस हेड 37 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर आउट हो गए.

इसके बाद अभिषेक ने रुकने का नाम नहीं लिया. उन्होंने 47 गेंदों में शानदार शतक पूरा किया और अंत तक नाबाद रहे. अपनी पारी में उन्होंने 68 गेंदों पर 135 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 10 छक्के शामिल थे. उनकी इस धमाकेदार पारी की बदौलत हैदराबाद ने 20 ओवर में 2 विकेट पर 242 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

पॉइंट्स टेबल की भी लड़ाई जारी

दोनों टीमें इस मैच में जीत के इरादे से उतर रही हैं, क्योंकि दोनों ने अपना पिछला मुकाबला जीता था. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैचों में 3 जीत हासिल कर 6 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 6 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक जुटाए हैं और वह चौथे स्थान पर है. इसी के साथ यह मैच में जिसकी जीत होती है, वो पॉइंट्स टेबल में भी बढ़त बना लेगा.

दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड (SRH vs DC head-to-head)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच IPL में अब तक कुल 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें SRH ने 13 मैच जीते हैं, जबकि DC ने 12 मैचों में जीत हासिल की है. एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया था.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 (SRH vs DC Playing 11)

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH Playing 11): अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा.

दिल्ली कैपिटल्स (DC Playing 11): पाथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (विकेटकीपर), डेविड मिलर, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी. नटराजन, लुंगी एनगिडी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read