Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

T20 WC 2022: टीम इंडिया के बिना मैदान में उतरे जानिए कैसे ली भारतीय गेंदबाज ने हैट्रिक?

T20 WC 2022: टीम इंडिया के बिना मैदान में उतरे जानिए कैसे ली भारतीय गेंदबाज ने हैट्रिक?

T20 WC में लगी हैट्रिक

आईसीसी के सबसे बड़े इवेंट टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाइंग राउंड के मैच जारी हैं. सभी टीमें एक दूसरे को हराने के लिए ए़ड़ी- चोटी का जोर लगा रही हैं. मंगलवार को ग्रुप ‘ए’ के मुकाबले में नीदरलैंड ने नामीबिया को हरा दिया. तो वहीं दूसरा मुकाबला  श्रीलंका और युएई के बीच हुआ. इस मैच में एक भारतीय गेंदबाज ने शानदार हैट्रिक लगाई, लेकिन बिना टीम इंडिया के मैदान में उतरे.

दरअसल टी20 वर्ल्ड कप के क्वालिफाइंग राउंड मुकाबले में श्रीलंका और यूएई के बीच मैच में एक ऐसे खिलाड़ी ने हिस्सा लिया जो भारतीय मूल का है. इस खिलाड़ी का नाम कार्तिक मयप्पन है जो यूएई क्रिकेट टीम के लिए खेलता है. मयप्पन तमिलनाडु के चेन्नई  से हैं. 2019 में उन्होंने यूएई की सीनियर टीम में डेब्यू किया था. 8 दिसंबर 2019 को यूएई टीम की ओर से खेलते हुए यूएसए के खिलाफ
वनडे में उन्होंने डेब्यू किया था.

उनकी शानदार लेग स्पिन और निरंतर अच्छी परफार्मेंस के चलते उन्हें 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भी यूएई की टीम में शामिल किया गया था. इस बार उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में भी मौका दिया गया है. जहां उन्होंने आज श्रीलंका के खिलाफ शानदार हैट्रिक लगाई. मयप्पन ने श्रीलंकाई पारी के 15वें में अपनी करिश्माई लेग ब्रेक गेंदों पर श्रीलंका के भानुका राजपक्षा, चरिथ असलंका और कप्तान दासुन शनाका को पवेलियन भेजकर हैट्रिक लेने का कारनामा कर दिखाया.

हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पांचवे गेंदबाज

भारतीय मूल के यूएई टीम के खिलाड़ी कार्तिक मयप्पन टी20 वर्ल्ड कप में हैट्रिक लेने वाले दुनिया के पांचवे गेेंदबाज बन गए हैं. इससे पहले यह कारानामा करने वाली लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ब्रेट ली (2007), आयरलैंड के कर्टिस कैम्फर (2021), श्रीलंका के वानिंदु हसरंगा (2021) और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा (2021) शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital