खेल

होली पर ‘सलाह’ देना Rohit Sharma को पड़ा भारी, ट्रोलर्स के निशाने पर आए ‘हिटमैन’

Rohit Sharma: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रंगों के त्योहार होली पर अपने फैंस को बधाई दी. रोहित ने अपने प्रशंसकों के लिए एक ट्वीट किया. हालांकि होली पर एक सलाह देना भारतीय कप्तान को थोड़ाा महंगा पड़ गया क्योंकि कुछ लोगों को उनका मैसेज पसंद नहीं आया. हिटमैन ने होली की बधाई देने के साथ लिखा, जम के खेलो होली लेकिन थोड़ा संभल के और जानवरों पर रंग न डालें. इस पोस्ट के बाद भारतीय कप्तान ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए और उनसे ये ज्ञान न देने की बात कह दी. साथ ही धर्म को लेकर भी कई ट्टीट किए गए.

दरअसल होली पर कई ऐसी खबरें और सोशल मीडिया पर तस्वीरें आती है जो एनिमल लवर्स को परेशान कर सकती है. होली की धूम में लोग इतने खो जाते हैं की वो अपनी मस्ती और खुशी के कारण सड़क पर रहने वाले जानवरों पर रंग डालते है.

ये भी पढ़ें: Video Viral: हनुमान जी की प्रतिमा के समाने महिलाओं ने बिकनी पहन किया रैंप वॉक और डांस, कांग्रेस ने BJP पर लगाया अश्लीलता फैलाने का आरोप

ट्रोलर्स के निशाने पर आए ‘हिटमैन’

ये पहला मौका नहीं है जब रोहित ट्रोलर्स के निशाने पर आए हो. इससे पहले भी रोहित शर्मा होली के मौके पर सोशल मीडिया पर यूर्जस के निशान पर आ चुके हैं.

9 मार्च से खेला जाएगा चौथा टेस्ट

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला 9 से 13 मार्च तक अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज में 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया के लिए ये मैच काफी अहम है क्योंकि न केवल सीरीज बल्कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भी यह मुकाबला काफी अहम है. टीम इंडिया को अहमदाबाद में होने वाला चौथा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिसलेरी के खिलाफ मुकदमा चलाने की FSSAI ने दी मंजूरी: क्या है ब्रोमेट और PAH का पूरा मामला, कंपनी ने क्या दी सफाई?

FSSAI ने बिसलेरी इंटरनेशनल के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है, जहां सितंबर…

4 hours ago

‘गुजरात के अमूल मॉडल से बढ़ेगा रोजगार’, राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा का बड़ा विजन

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2026 पर अंडमान एवं निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने डॉलीगंज…

5 hours ago

बांग्लादेश की उथल-पुथल से कैसे हुई भारत की बंपर कमाई? जानें 17 दिन और 2,280 करोड़ का गणित

Bangladesh Unrest Benefits Indian Textile: बांग्लादेश में मजदूरों की हड़ताल और सियासी संकट के बीच…

5 hours ago