Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs WI: “उमरान मलिक का सही से नहीं हो रहा इस्तेमाल”, Team India के मैनेजमेंट पर उठा सवाल

Umran Malik: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने जीत लिया है. वहीं, दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार को बारबाडोस में खेला जाएगा.

Umran Malik

Umran Malik

Umran Malik: भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है. दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से जीतने के बाद टीम इंडिया अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के पहले मुकाबले को भारत ने जीत लिया है. वहीं, दूसरा मुकाबला आज यानी शनिवार को बारबाडोस में खेला जाएगा. इस बीच भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक को लेकर टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठा है. पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा है कि टीम में उमरान मलिक का सही से इस्तेमाल नहीं हो रहा है.

Umran Malik से डलवाए सिर्फ तीन ओवर- आकाश चोपड़ा

पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए टीम इंडिया के मैनेजमेंट पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा,”आपने(टीम मैनेजमेंट) उन्हें(उमरान मलिक) रखा लेकिन सिर्फ तीन ओवर ही डलवाए. उन्होंने एक भी विकेट नहीं लिया. उनके पास अंत में आकर 2-3 विकेट लेने का मौका था लेकिन आप उनकी तरफ नहीं गए. उमरान मलिक- एक बॉक्स जिसे टिक होना चाहिए, लेकिन नहीं हुआ.” बता दें कि आकाश चोपड़ा वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में उमरान मलिक की बॉलिंग प्लेसिंग को लेकर बात कह रहे हैं.

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा,”बुमराह के फिट होने या ना होने पर आपके पास एक एक्सप्रेस पेसर है. आपने इस तेज गेंदबाज को रखा, सिलेक्शन कुछ विशेष रूप से किया क्योंकि वह पिछले कुछ वक्त से टीम के साथ नहीं हैं और उनका आईपीएल काफी औसत रहा. लेकिन आपने उन्हें एशियन गेम्स में नहीं रखा.” उन्होंने कहा,”अगर आप सोच रहे हैं कि बुमराह फिट नहीं होते हैं और अगर वह फिट हो भी जाते हैं फिर भी आपके पास एक्सप्रेस पेसर है.”

ये भी पढ़ें- “संजू सैमसन से क्या दुश्मनी है?” प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली तो रोहित शर्मा पर भड़के फैंस

तीन मैचों की है वनडे सीरीज

आपको बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच अभी तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इसका पहला मुकाबला 27 जुलाई को हो चुका है जिसमें भारत ने 5 विकेट से विंडीज टीम को हरा दिया है. वहीं, सीरीज का दूसरा मुकाबला आज शाम सात बजे से बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा. सीरीज का आखिरी और तीसरा मुकाबला 01 अगस्त को त्रिनिदाद में खेला जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital