Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका, इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में भी नहीं हुआ डेब्यू

India vs England 1st T20: बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में जब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, तो उसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल नहीं था. यानी वैभव को अपने डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

India vs England 1st T20

India vs England 1st T20

India vs England 1st T20: भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर निराशा हाथ लगी. सभी को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू का मौका मिल सकता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

बुधवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जा रहे पहले टी20 मैच में जब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस के समय प्लेइंग इलेवन का ऐलान किया, तो उसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल नहीं था. यानी वैभव को अपने डेब्यू के लिए अभी और इंतजार करना होगा.

आयरलैंड दौरे के बाद से ही वैभव को लेकर चर्चा तेज थी. भारत को आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. उस सीरीज में भी वैभव टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें दोनों मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था.

भारतीय टॉप ऑर्डर निकला फिसड्डी

आयरलैंड के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा था. संजू सैमसन दोनों मैचों में फ्लॉप रहे थे. उन्होंने 5 और 0 रन बनाए थे. वहीं ईशान किशन भी दूसरे मैच में सिर्फ 12 रन बना सके थे. इसी वजह से फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स लगातार मांग कर रहे थे कि वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड के खिलाफ मौका दिया जाना चाहिए.

हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में भी टीम मैनेजमेंट ने वैभव को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया. इससे पहले चेतेश्वर पुजारा और क्रिस श्रीकांत भी कह चुके थे कि वैभव को इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. पहले टी20 में वही देखने को मिला.

कब मिलेगा सूर्यवंशी को मौका

अब सवाल यह है कि वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में कब मौका मिलेगा. इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आने वाले मैचों में वैभव को डेब्यू का मौका मिल सकता है.

पहले टी20 में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद और ल्यूक वुड.

ये भी पढ़ें- MI का हार्दिक से मोहभंग, CSK-KKR-RR की नजर! कप्तानी गई, टीम गई, अब किसके होंगे पंड्या? IPL में मची खलबली

भारत की प्लेइंग इलेवन

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती.

आईपीएल में अपने छक्कों से कोहराम मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. फैंस की नजर अब सीरीज के अगले मुकाबलों पर रहेगी, जहां उन्हें उम्मीद है कि ‘बेबी बॉस’ को आखिरकार टीम इंडिया की जर्सी में मैदान पर उतरने का मौका मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital