Bharat Express DD Free Dish

सिक्सर किंग बने वैभव सूर्यवंशी! एक सीजन में जड़े 43 छक्के, विराट कोहली और अभिषेक शर्मा जैसे दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में वैभव सूर्यवंशी का कहर जारी है. रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ सूर्यवंशी का जमकर बल्ला बोला. उन्होंने इस मुकाबले में 21 गेंदों पर 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाये.

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में वैभव सूर्यवंशी का कहर जारी है. रविवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ सूर्यवंशी का जमकर बल्ला बोला. उन्होंने इस मुकाबले में 21 गेंदों पर 46 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के लगाये.

हालांकि वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक से चूक गए, लेकिन उन्होंने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. वैभव को माधव तिवारी ने कैच आउट किया. उन्होंने माधव की धीमी गेंद पर जल्दी शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने अपनी इस इनिंग्स के दौरान एक जबरदस्त रिकॉर्ड अपने नाम किया. वो अब आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने आज के 3 छक्कों को मिलाकर अबतक 43 छक्के लगा चुके है. इसी के साथ उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा ने साल 2024 के आईपीएल सीजन में 42 छक्के लगाये थे.

एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय

  • वैभव सूर्यवंशी (2026)- 43
  • अभिषेक शर्मा (2024)-42
  • श्रेयस अय्यर (2025)-39
  • विराट कोहली (2016)-38
  • विराट कोहली (2024)-38
  • सूर्यकुमार यादव (2025)-38

लुंगी एनगिडी की पहली गेंद पर लगाया छक्का

वैभव सूर्यवंशी ने इस बार भी अपनी पहली ही गेंद को सीमा रेखा के पार भेजा. उन्होंने लुंगी एनगिडी की गेंद पर जबरदस्त छक्के लगाये. यह इस आईपीएल सीजन में तीसरी बार था जब वैभव ने अपनी पहली गेंद पर छक्के लगाये. उनसे पहले ये कारनामा सुनील नरेन, देवदत्त पडिक्कल और शाहरुख खान ही कर पाये हैं.

ये भी पढ़ें- धर्मशाला में RCB ने पंजाब किंग्स को 23 रन से हराया, प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

वैभव सूर्यवंशी इस आईपीएल सीजन में 12 मैचों में 40.50 के एवरेज से 486 रन बना चुके हैं. उन्होंने इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक लगाये हैं. वैभव का एवरेज स्ट्राइक रेट 234.78 का रहा है. उन्होंने इस सीजन में जितने चौके लगाये हैं उतने ही छक्के भी लगाये हैं. वैभव ने अबतक इस सीजन में 43 चौके और 43 छक्के लगाये हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read