होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Smriti Mandhana
WPL: भारतीय बल्लेबाज वेदा कृष्णामूर्ति का मानना है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने इन-फॉर्म खिलाड़ियों का उस समय इस्तेमाल करना चाहिए था जब महिला प्रीमियर लीग (WPL) में यूपी वारियर्स के खिलाफ 10 विकेट की करारी हार के दौरान उनके ओवर कम होते जा रहे थे. बेंगलुरु के लिए एलिस पैरी ने अर्धशतक बनाया लेकिन यह उसे 10 विकेट की हार से बचाने के लिए पर्याप्त नहीं था. बेंगलुरु की सितारों से सुसज्जित बल्लेबाजी लाइन अप ने एक और निराशाजनक प्रदर्शन किया और उसने अपने आखिरी सात विकेट मात्र 40 रन जोड़कर गंवा दिए.
वेदा कृष्णामूर्ति का बयान
स्पोर्ट्स18 और जियोसिनेमा पर डब्लूपीएल एक्सपर्ट वेदा ने कहा, जब आपके पास हीथर नाइट्स, एरिन बर्न्स और ऋचा घोष मध्य क्रम में हैं तो आप कनिका आहूजा और श्रेयंका पाटिल को भेज देते हैं. हीथर नाइट्स इंग्लैंड के लिए नंबर चार पर खेलती हैं (शुक्रवार को वह नंबर पांच पर खेलीं). मुझे हैरानी है कि उन्होंने ऐसा बल्लेबाजी क्रम क्यों चुना. लगातार चार हार के बाद बेंगलुरु अंक तालिका में सबसे नीचे है और उसके प्रदर्शन पर सवाल उठाये जा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: VIDEO: फैंस ने Mohammed Shami को देखते ही लगाये ‘जय श्री राम’ के नारे! क्रिकेटर का था ऐसा रिएक्शन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर रीमा मल्होत्रा ने कहा कि बेंगलुरु अपने घरेलू खिलाड़ियों का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रही है. उन्होंने कहा, “यदि आप आरसीबी की टीम को देखें तो आप पाएंगे उनके पास स्मृति मंधाना, एलिस पैरी और रेणुका सिंह ठाकुर के रूप में कई अच्छी खिलाड़ी हैं लेकिन समस्या यह है कि वे भारतीय खिलाड़ियों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. उनके पास कनिका आहूजा के रूप में आलराउंडर है लेकिन उन्हें गेंदबाजी नहीं दी गयी है.”
उन्होंने कहा, कप्तान स्मृति मंधाना को अपने घरेलू खिलाड़ियों को समझने के लिए समय नहीं मिल पाया है. बेंगलुरु अपने संसाधनों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है और यह वो जगह है जहां सपोर्ट स्टाफ की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है. आरसीबी की टीम के सपोर्ट स्टाफ में एक बड़ा नाम गायब है जो यह बताये कि यह खिलाड़ी ये कर सकता है और आपके पास ये विकल्प हैं. जब स्मृति अपने घरेलू खिलाड़ियों को जान पाएंगी तब आरसीबी अच्छा प्रदर्शन करने लगेगी.
–आईएएनएस
QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…
गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…
US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…
दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…
गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…
नीति आयोग में अण्डमान-निकोबार के उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने विकास मॉडल प्रस्तुत किया. हवाई…