Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Virat-Anushka: पत्नी अनुष्का और बेटी संग छुट्टियां बिताने उत्तराखंड पहुंचे विराट कोहली, मंदिरों में टेका माथा

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ उत्तराखंड छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं. कोहली और अनुष्का ने इस दौरान फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई

विराट-अनुष्का

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी के साथ उत्तराखंड छुट्टियां मनाने पहुंचे हैं. कोहली और अनुष्का ने इस दौरान फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई. सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

टी20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया अपने अगेल मिशन पर न्यूजीलैंड पहुंच चुकी है. वेलिंग्टन में पहला टी20 मुकाबला रद्द होने के बाद मैन इन ब्लू रविवार को होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए तैयार है. इस दौरे पर किंग कोहली समेत कई अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. कोहली इस विकेशन का जमकर आनंद उठा रहे हैं. वो अपने पूरे परिवार के साथ उतराखंड छुट्टियां मनाने गए हैं. आज उनके विकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है.विराट कोहली इन तस्वीरों में पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ नजर आ रहे हैं.

नवंबर-दिसंबर के महीनों में हिल स्टेशन उत्तराखंड में काफी सर्दी होती है. इसलिए इन तस्वीरों में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा विंटर क्लोथ पहने हुए नजर आ रहे हैं. विराट कोहली ब्लैक रंग की हुडी के साथ विंटर कैप भी पहनी हुई है. वहीं अनुष्का ने भी पती कोहली की तरह ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी है. वो ब्लैक जैकेट के साथ ग्रे शेड्स की विंटर कैप पहनी हुई नजर आईं.

विराट-अनुष्का ने ‘कैंची धाम’ में टेका माथा

टी20 वर्ल्ड कप में किंग कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने टूर्नामेंट में 4 हाफसेंचुरी के साथ 296 रन अपने नाम किए. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 40 गेंदों पर 50 रनों की जुझारु पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की कोशिश की. बावजूद इसके भारत सेमीफाइनल मुकाबला नही जीत सका और 10 विकेट से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था.

कोहली ने टूर्नामेंट के बाद एक ब्रेक लिया और फैमली टाइम स्पेंट करने के लिए उत्तराखंड के लिए रवाना हो गए.अपने इस ट्रिप के दौरान विराट-अनुष्का ने नैनीताल के ‘कैंची धाम’ का दौरा किया और ‘हनुमान जी’ से अपनी प्यारी सी बेटी के लिए आशीर्वाद भी मांगा. कॉजी और कॉम्फी ऑउटफिट्स में अनुष्का और विराट ने अपने फैंस के साथ भी जमकर तस्वीरें क्लिक कराईं. कपल आशीर्वाद लेने के लिए नीम करोली बाबा आश्रम भी गए.

 

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital