खेल

Virat Kohli: 8 छक्के, 13 चौके… श्रीलंका के खिलाफ विराट ‘तूफान’, तोड़ दिया सचिन का बड़ा रिकॉर्ड

Virat Kohli Century: ‘द किंग इज़ बैक’. भारतीय क्रिकेट की शान विराट कोहली का बल्ला एक बार फिर गेंदबाजों पर कहर बनकर टूट रहा है. या यूं कह लीजिए, हारी हुई बाजी को भी जीता जा सकता है, इस हुनर को विराट कोहली से सीखा जा सकता है. श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली (Virat Kohli) की खतरनाक पारी को देखकर ये पंक्तियां उन पर सटीक बैठती है. 8 छक्के, 13 चौक और 166 रन की पारी फैंस को हमेशा याद रहेगी. इस दौरान विराट ने वनडे में अपना 46वां शतक जमाया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.

श्रीलंका के खिलाफ विराट ‘तूफान’

करीब तीन साल तक शतक का सूखा झेलने वाले विराट अब शतकों की बारिश कर रहे हैं. और अब वो दिन दूर नहीं है जब वो सचिन तेंदुलकर के शतकों के शतक का रिकॉर्ड तोड़े. आपको बता दें, कोहली का ये 74वां इंटरनेशनल शतक है. श्रीलंका के खिलाफ कोहली ने 110 गेंदों की पारी में 13 चौके और 8 छक्के जमाए.

ये भी पढ़ें: Hockey WC 2023: इन पांच खिलाड़ियों पर है इंडिया को चैंपियन बनाने का दारोमदार

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी वनडे में विराट कोहली ने भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (20 वनडे शतक) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बता दें कि कोहली ने भारतीय सरजमीं पर 21वां शतक ठोका और उन्होंने घर में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया.

विराट कोहली का वनडे में सर्वश्रेष्ठ स्कोर

-183 बनाम पाकिस्तान, 2012
-166* बनाम श्रीलंका, 2023
-160* बनाम साउथ अफ्रीका, 2018

श्रीलंका के खिलाफ विराट का 10वां वनडे शतक

-107 श्रीलंका, कोलकाता 24 दिसंबर 2009
-133* श्रीलंका, होबार्ट 28 फरवरी 2012
-108 श्रीलंका, ढाका 13 मार्च 2012
-106 श्रीलंका, हंबनटोटा 21 जुलाई 2012
-128* श्रीलंका, कोलंबो 31 जुलाई 2012
-139* श्रीलंका, रांची 16 नवंबर 2014
-131 श्रीलंका, कोलंबो 31 अगस्त 2017
-110 श्रीलंका, कोलंबो 3 सितंबर 2017
-113 श्रीलंका, गुवाहाटी 10 जनवरी 2023
-166* श्रीलंका, तिरुवनन्तपुरम 15 जनवरी 2023

आपके बता दें विराट कोहली ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

श्रीलंका के सामने 391 रन का टारगेट

टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने 390 रन का लक्ष्य रखा है. भारतीय पारी के हीरो रहे विराट कोहली जिन्होंने 166 रन की पारी खेली. वहीं युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने भी शानदार शतकीय पारी खेली. अगर इस मुकाबले पर टीम इंडिया अपना कब्जा जमा लेती है तो भारतीय टीम चौथी बार श्रीलंका को क्लीन स्वीप करेगी. श्रीलंकाई टीम को क्लीन स्वीप से बचना है तो उसे 391 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल करना होगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

48 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago