Bharat Express DD Free Dish

विराट कोहली के एक ‘लाइक’ पर लगा था करोड़ों का दांव…! जानें जर्मन मॉडल लिजलाज के विस्फोटक खुलासा में क्या?

जर्मन मॉडल Lizlaz ने दावा किया है कि उन्हें Virat Kohli के खिलाफ बोलने और उनकी नेगेटिव पब्लिसिटी करने के लिए पैसे ऑफर किए गए थे. लिजलाज ने कहा कि विराट उनके फेवरेट क्रिकेटर हैं और वह कभी उनके खिलाफ नहीं बोल सकतीं…

Virat Kohli Lizlaz Controversy: सोशल मीडिया की दुनिया में विराट कोहली का दबदबा ऐसा है कि उनका एक ‘क्लिक’ भी ग्लोबल हेडलाइन बन जाता है. लेकिन इसी ‘लाइक’ को हथियार बनाकर ‘किंग कोहली’ की साख को बट्टा लगाने की एक इंटरनेशनल साजिश रची गई थी.

जर्मनी की मशहूर मॉडल और इंफ्लुएंसर लिजलाज (Lizlaz) ने अब एक ऐसा खुलासा किया है जिसने क्रिकेट जगत में हड़कंप मचा दिया है. लिजलाज के मुताबिक, विराट द्वारा उनकी रील लाइक किए जाने के बाद, उन्हें विराट के खिलाफ ‘जहर’ उगलने के लिए मोटी रकम की पेशकश की गई थी.

कहां से शुरू हुआ पूरा मामला?(Virat Kohli Like Lizlaz Post)

पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इस साल की शुरुआत में विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिजलाज की एक वीडियो रील को लाइक किया. कोहली के 273 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, लिहाजा यह बात आग की तरह फैल गई. लिजलाज ने बताया कि जैसे ही यह खबर वायरल हुई, कई मीडिया आउटलेट्स और पीआर एजेंसियों ने उनसे संपर्क साधा. उनका मकसद विराट की तारीफ करना नहीं, बल्कि लिजलाज के जरिए उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाना और उन्हें ‘विवादों’ में घसीटना था.

जर्मन मॉडल लिजलाज के खुलासे में क्या?

लिजलाज ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि उन्हें विराट कोहली की नेगेटिव पब्लिसिटी करने के लिए पैसों का लालच दिया गया. उनसे कहा गया कि वह विराट के खिलाफ कुछ ऐसी बातें कहें जिससे उनकी छवि एक ‘फैमिली मैन’ और ‘अनुशासित खिलाड़ी’ के तौर पर खराब हो सके. हालांकि, लिजलाज ने उन सभी ‘गंदे’ ऑफर्स को लात मार दी. उन्होंने कहा कि विराट मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ बोलना तो दूर, मैं उनके बारे में गलत सोच भी नहीं सकती.

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmymantra Media (@filmymantramedia)

‘किंग’ की साख गिराने का ‘इंटरनेशनल गेम’?

यह खुलासा (Virat Kohli Lizlaz Controversy) इस बात की ओर इशारा करता है कि विराट कोहली की कामयाबी से जलने वाले लोग किस हद तक जा सकते हैं. लिजलाज ने विराट की तुलना मेसी और रोनाल्डो से करते हुए कहा कि जिस तरह इन महान फुटबॉलर्स के खिलाफ साजिशें होती हैं, वैसा ही कुछ विराट के साथ हो रहा है. उन्होंने बताया कि विराट के प्रभाव और उनकी ‘क्लीन इमेज’ को खराब करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पीआर टीमें सक्रिय हैं, जो बस एक मौके की तलाश में रहती हैं.

ये भी पढ़ें: यूरोप और यूएई के साथ रिश्ते होंगे और मजबूत, 15 से 20 मई तक 5 देशों की आधिकारिक यात्रा करेंगे पीएम मोदी

जर्मन मॉडल ने जीता दिल

जर्मन मॉडल ने इस खुलासे के साथ विराट के फैंस का दिल जीत लिया है. उन्होंने कहा कि विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की प्रेरणा हैं. लिजलाज ने यह भी साझा किया कि जब विराट ने उनकी रील लाइक की थी, तो वह उनके लिए किसी ‘फैन-गर्ल’ मोमेंट से कम नहीं था. उन्होंने साफ कर दिया कि वह किसी भी कीमत पर अपनी ईमानदारी नहीं बेचेंगी और विराट जैसे दिग्गज खिलाड़ी के सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read