Categories: खेल

श्रीलंका के साथ सीरीज से पहले नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे थे Virat Kohli, जूलिया रॉबर्ट्स से लेकर जकरबर्ग तक हैं बाबा के भक्त

Neem Karoli Baba Ashram: उत्तराखंड के नैनीताल स्थित नीम करोली आश्रम एक बार फिर चर्चा में है. इसकी वजह बने हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli). दरअसल, विराट कोहली हाल ही में क्रिकेट से ब्रेक लेकर अपनी पत्नि बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और अपनी बेटी के साथ नीम करोली बाबा के आश्रम पहुंचे थे. आश्रम में ध्यान, योग और आशीर्वाद लेने के बाद कोहली क्रिकेट की दुनिया में लौट चुके हैं और कुछ इस तरह लौटे हैं कि दुनिया ये विश्वास करने को तैयार नहीं है कि ये वही कोहली हैं जो कुछ महीने पहले फॉर्म के लिए जूझ रहे थे. आश्रम से लौटने के बाद कोहली 4 पारियों में 3 शतक लगा चुके हैं. विश्व में भारत एक आध्यात्मिक देश है. ऐसे में इस बात की चर्चा होने लगी कि कोहली की इस चमत्कारिक प्रदर्शन के पीछे नीम करोली बाबा का आशीर्वाद है. बता दें कि नीम करौली बाबा की प्रसिद्धी दुनिया भर में फैलती जा रही है और ऐसे दर्जनों नामचीन लोगों के उदाहरण हैं जिन्होंनो बाबा के आशीर्वाद के बाद ही दुनियाभर में अपना नाम कमाया और सफलता पाई.

कौन हैं नीम करोली बाबा ?

नीम करोली बाबा का जन्म उत्तरप्रदेश के अकबरपुर गांव में 1900 के आसपास हुआ था. उनका वास्तविक नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था. जानकारी के मुताबिक उनकी शादी 14 साल की अल्प आयु में ही कर दी गई थी लेकिन 17 वर्ष की उम्र में उनमें ईश्वर के प्रति ऐसी श्रद्धा जगी की उन्होंने घर बार का त्याग कर संपूर्ण जीवन ईश्वर भक्ति में ही समर्पित कर दिया. एक संन्यासी के रुप में भटकते हुए उनकी यात्रा नीम करोली गांव तक पहुँची जहां उन्होंने आश्रम का निर्माण कर अपनी साधना शुरु की और उसी के बाद से उन्हें नीम करोली बाबा के नाम से जाना जाने लगा.

ये भी पढ़ें: IND vs ENG Hockey WC: आखिरी मिनट में इंग्लैंड के पेनल्टी कॉर्नर को भारत ने रोका, ड्रा पर खत्म हुआ मैच

नीम करोली बाबा को हनुमान जी का भक्त माना जाता है. उन्होंने अपने जीवन काल में हनुमान जी के 108 मंदिर बनवाए. वर्तमान समय उनकी प्रसिद्धि दुनियाभऱ में है. दुनिया के हर कोने से श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए नीम करोली आश्रम पहुँचते हैं. ऐसा माना जाता है कि अगर सच्ची श्रद्धा के साथ उनके आश्रम में हाजिरी लगाई जाए तो वयक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और उन्हें उनके कार्य क्षेत्र में सफलता मिलती है.

बड़े बड़े लोग हैं बाबा के चरणों के दास

ये पहला मौका नहीं है जब नीम करोली बाबा चर्चा में हैं. इसके पहले भी दुनियाभर से अलग अलग क्षेत्रों के नामचीन वयक्ति आश्रम जाते रहे हैं और बाबा का आशीर्वाद लेकर सफलता प्राप्त करते रहे हैं. नीम करोली बाबा के भक्तों में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, अमिरेकी लेखक और टेक्नोलॉजिस्ट लैरी ब्रिलिएंट, फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग, मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स जैसी मशहूर हस्तियां शामिल हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे में 10वीं और ITI पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती, बिना एग्जाम मिलेगी जॉब

Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…

31 minutes ago

‘आप युद्ध भी हारे और चुनाव भी’, ईरान के सिक्योरिटी चीफ ने उड़ाया ट्रंप का मजाक

Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…

41 minutes ago

दिवाली पर दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, AQI 400 के करीब; 10 नवंबर से पहाड़ों में बदलेगा मौसम

Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…

2 hours ago

दीपावली पर करें मां लक्ष्मी के इन 4 प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन, घर में कभी नहीं होगी धन-दौलत की कमी

दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…

3 hours ago